सीपत एनटीपीसी द्वारा किया गया पत्रकार सम्मेलन का आयोजन.. एनटीपीसी सीपत द्वारा किए जा रहे कार्यों पर हुई चर्चा.. देश के 7 राज्यों में बिजली पहुंचा रहा है एनटीपीसी..
बिलासपुर, मार्च, 28/2022
वर्ष 2002 में बिलासपुर के सीपत में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड की नींव रखी गई थी जिसका उद्घाटन 2013 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह द्वारा किया गया था आज एनटीपीसी देश के 7 राज्यों में बिजली आपूर्ति कर बिलासपुर और सीपत का नाम लगातार रोशन कर रहा है.. एनटीपीसी सीपत द्वारा किए जा रहे कार्यों पर चर्चा और उसके विश्लेषण के लिए शनिवार को एनटीपीसी सीपत में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां जिले भर से पत्रकार एनटीपीसी पहुंचे हुए थे एनटीपीसी द्वारा स्थानीय और सार्वजनिक क्षेत्रों में किए गए कार्यों और उस कार्यों के नतीजों पर एनटीपीसी के महाप्रबंधक घनश्याम प्रजापति ने पत्रकारों से खुलकर चर्चा की।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि एनटीपीसी द्वारा अब तक 11 लाख वृक्षारोपण किया जा चुका है इसके साथ ही राष्ट्रीय मानक के आधार पर एक यूनिट बिजली बनाने में खर्च होने वाले पानी से 20% कम पानी का इस्तेमाल कर बिजली का निर्माण करने पर एनटीपीसी तो राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है इसके अलावा एनटीपीसी द्वारा बनाए गए बिजली का 16% छत्तीसगढ़ और 16% मध्य प्रदेश समेत 28% महाराष्ट्र, 27% गुजरात, 3% दमन दीप गोवा समेत 20% बिजली सेंट्रल पूल को दिया जाता है। इसके अलावा एनटीपीसी के महाप्रबंधक ने बताया कि कोरोना काल के दौरान भले ही कोयले की संकट से जूझना पड़ा हो लेकिन इस समय कोयले का भंडार भरपूर मात्रा में एनटीपीसी के पास है और 13 दिन का कोयला एनटीपीसी के पास संरक्षित है इसके अलावा रोजाना खपत के अनुपात में कोयला एनटीपीसी को मिल रहा है। इसके अलावा एनटीपीसी द्वारा जनहित के कार्यों में भी लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है। एनटीपीसी से निकलने वाले राख के प्रबंधन पर भी अधिकारियों द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है और एन एच आई समेत कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों में एनटीपीसी से निकलने वाला फ्लाई ऐश का उपयोग हो रहा है।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/11/2026टिकरापारा से कोरमी तक अवैध शराब का कारोबार, कोतवाली-सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई.. बीयर से लेकर व्हिस्की तक बरामद, 34 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त…
बिलासपुर11/11/2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
