एमपी के पन्ना जिले में खुदाई के दौरान मजदूर को 10 लाख का हीरा मिला
मजदूर ने 200 रुपये के किराये पर 3 महीने के लिए खुदाई के लिए पट्टा लिया था
खुदाई के दूसरे ही दिन मजदूर को 4.33 कैरट का हीरा मिल गया
भोपाल
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के खदान में खुदाई के दौरान एक मजदूर को 4.33 कैरट का हीरा मिला है। मजदूर ने दो दिन पहले खदान 200 रुपये में पट्टे पर लिया था। अधिकारियों ने बताया कि मजदूर को मिले हीरे की बाजार में कीमत 10 लाख है। हीरे की नीलामी के बाद मजदूर को यह पैसे मिलेंगे।
दूसरे ही दिन मिला हीरा
जानकारी के मुताबिक, पन्ना जिले के शाहनगर के रहने वाले वसंत सिंह मजदूरी का काम करते हैं। बीते 25 सितंबर को कल्याणपुर इलाके में उन्हें 200 रुपये के किराए पर 6m x 4m का पट्टा आवंटित किया गया था। इस पट्टे पर उन्हें अगले तीन महीने तक खुदाई की अनुमति थी लेकिन खुदाई के दूसरे ही दिन सिंह की किस्मत के दरवाजे खुल गए। शनिवार को खदान से मिले पत्थरों को धोते हुए उन्हें एक चमकता पत्थर मिला।
होगी नीलामी
सिंह इसे पाकर खुशी से झूम उठे और सबसे पहले भागकर घर पहुंचे। उन्होंने घरवालों को पत्थर दिखाया और फिर पन्ना डायमंड ऑफिसर एसएन पांडेय के पास इसकी जांच के लिए ले गए। वहां पता चला कि यह पत्थर 4.33 कैरट का हीरा है। पांडेय ने बताया कि सिंह ने हीरा उनके ऑफिस में जमा करा दिया है। इसके लिए आने वाले किसी भी दिन इसकी नीलामी आयोजित की जाएगी और इससे मिले पैसों में से 11.5 प्रतिशत की सरकारी रॉयल्टी और 2 प्रतिशत के अन्य करों को काटकर शेष धन वसंत सिंह को सौंप दिया जाएगा।(साभार नवभारत टाईम्स)
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर28/10/2026काले कपड़ों में पटवारियों का प्रदर्शन, पदोन्नति और वेतन विसंगति की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन..
राजनीति27/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय.. AICC पर्यवेक्षक नवज्योति पटनायक ने उठाए चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे…SIR प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर मांगा जवाब
बिलासपुर27/10/2026आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना प्रदर्शन.. नियमितीकरण, वेतन वृद्धि सहित सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति, पेंशन, ग्रेच्युटी और पीएफ की सुविधा देने की भी मांग..
बिलासपुर27/10/2026छठ पूजा समिति गठित, प्रवीण झा अध्यक्ष और विनोद सिंह बने सचिव बिलासपुर में 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा छठ महापर्व,
