एसईसीएल दीपका कोल माइंस में घुसा पानी, अरबों रुपए की मशीनें पानी में डूबी

कोरबा / बिलासपुर/ कोरबा जिले में 4 दिनों से पूरे क्षेत्र में लगातार बारिश से जहां जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है वही एशिया के दूसरे सबसे बड़े कोयला खदानों में अपना नज़्म शुमार रखने वाले एसईसीएल दीपका कोल माइंस में बारिश के कारण हसदेव नदी की सहायक नदी लीलाधर नदी के प्रवाह की धारा बदल गई, तथा रिटर्निंग वाल्व नहीं होने के कारण दीपका खदान में पानी घुस गया। खदान में पानी घुसते ही वहां काम कर रहे कर्मियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया और खदान मैनेजर ने सभी मेनपावर को खदान से बाहर निकलने के लिए आदेशित किया। इसके बाद भी खदान में 8 – 10 मजदूर रह गए थे। जिन्हें देर रात तक खदान से बाहर निकाला गया । मानसून की तैयारी नहीं होने की वजह से आज अरबों रुपए की मशीनें पानी में डूब गई, इस वजह से लगभग 15 दिनों तक यहां उत्पादन तथा डिस्पैच भी प्रभावित रहेगा। जिससे एसईसीएल प्रबंधन को अरबों रुपए का नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रति वर्ष मानसून के लिए हर वित्तीय वर्ष में 30 से 35 करोड़ रू प्रबंधन को स्वीकृत होता है । जिसमें सड़क, नाली की व्यवस्था को दर्शाया गया रहता है। कहीं ना कहीं प्रबंधन के द्वारा माइंस सर्वे में चूक हुई है जिसके कारण नदी का पानी खदान में भर गया।बिलासपुर खान सुरक्षा महानिदेशक की टीम दीपका खदान में पहुंच चुकी है और मौके का निरीक्षण कर रही है प्रबंधन केवल उत्पादन की ओर ध्यान देता है ना की सुरक्षा के प्रति जागरूक है। ऐसी सुरक्षा विहीन खदानों को चलाने का आदेश देना कहीं ना कहीं एसईसीएल प्रबंधन व डीजीएमएस विभाग संदेह के घेरे में आ रही है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर11/11/2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
