एसईसीएल में अनुकंपा नियुक्ति : किसान सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी…
बिलासपुर, मार्च, 14/2022
छत्तीसगढ़ किसान सभा ने आरोप लगाया है कि पूरे एसईसीएल में अनुकंपा नियुक्ति के लगभग 400 प्रकरण लंबित है और उन्हें नौकरी देने में जानबूझकर देरी की जा रही है। पीड़ितों में अधिकांश आदिवासी और महिलाएं हैं, जिनसे शीघ्र नौकरी देने के एवज में पैसों की मांग की जाती है।
इसी तरह के एक प्रकरण में चंद्रिका बाई कंवर नाम की एक आदिवासी महिला ने किसान सभा नेताओं जवाहर सिंह कंवर, जय कौशिक, बृजपाल, सहोरीक लाल, संजय यादव के साथ जाकर एसईसीएल के गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की है, जिनकी कृषि भूमि गेवरा खदान विस्तार में अधिग्रहित होने के बाद उनके पति बेचू सिंह को नौकरी दी गई थी। ग्राम अमगांव, हरदीबाजार निवासी इस आदिवासी महिला के पति की दो वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। उसके बाद से यह महिला अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रही है, जबकि नियमानुसार उसने सभी आवश्यक दस्तावेज अपने आवेदन के साथ एसईसीएल को दे दिए हैं।
अपने ज्ञापन में इस आदिवासी महिला ने 21 मार्च से अपने छोटे-छोटे बच्चों और परिवार के साथ गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है। इसकी सूचना राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी दे दी गई है। किसान सभा नेताओं ने कहा है कि पीड़ित परिवार के समर्थन में वे भी भूख हड़ताल में बैठेंगे। किसान सभा नेताओं ने अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों से पीड़ित सभी लोगों को इस हड़ताल में शामिल होने की अपील की है, ताकि सभी प्रकरणों को एक साथ उठाया जा सके।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/06/20263 साल से अवैध मुरुम खनन का खेल ?… शासकीय भूमि पर कब्जा,, सड़क बंद करने और रोजाना हाइवा से परिवहन का ग्रामीणो ने लगाए गंभीर आरोप,, कलेक्टर से हुई शिकायत…
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
