• Sun. Sep 6th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

कान्यकुब्ज ब्राम्हण विकास मंच का निर्णय… श्रीपरशुराम जन्मोत्सव का नही होगा सार्वजनिक कार्यक्रम…

बिलासपुर // कान्यकुब्ज ब्राम्हण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा भगवान श्रीपरशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष पँ. बी के पांडेय एवं प्रदेश सचिव पँ.सुदेश दुबे साथी प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ पँ. अमित तिवारी एवं जिला पदाधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि इस समय कोविड-19 की महामारी को देखते हुए भगवान श्रीपरशुराम जन्मोत्सव के कोई भी कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से नहीं किए जाएंगे। केवल आंशिक रूप से दो या तीन लोग ही भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के सामने दीपक जलाकर पूजन करेंगे एवं किसी भी प्रकार के महाआरती एवं शोभायात्रा का आयोजन नहीं किया जाएगा । समाज द्वारा सभी से अनुरोध भी किया जा रहा है की सभी विप्र समाज के लोग अपने अपने घरों में ही परशुराम जी का पूजन व आरती करे एवँ सबके मंगल की कामना करे और करोना महामारी से मुक्ति हेतु प्रार्थना करें।

युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि करोना महामारी को देखते हुए पूर्व में तय सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है एवं सादगी से covid- 19 के अंतर्गत दिए गए शासन के निर्देशों का पालन करते हुए शहर के प्रमुख 61 मंदिरों में पूजन कर पदाधिकारी फलों का प्रसाद चढ़ाएंगे व इसके बाद 2 क्विंटल फलों को प्रसाद स्वरूप गरीबों में वितरण कर दिया जाएगा। इसके लिए युवा कार्यकर्ताओं को टोली बनाई गयी है जिसमे प्रमुख रूप से सुरेंद्र तिवारी, शाश्वत तिवारी, सँदीप शुक्ल, रामशँकँर शुक्ल, सँजय तिवारी, शिवप्रसाद बाजपेयी, आदित्य त्रिपाठी, अभिषेक मिश्र, अमित तिवारी, सुदेश दुबे साथी शामिल है जो शहर के अलग अलग क्षेत्रो के अनुसार मंदिरों में पूजन एवं प्रसाद वितरण का कार्य करेंगे। सभी भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव के अवसर पर प्रार्थना करेंगे की इस महामारी से जल्द से जल्द निजात दिलाए एवम लोगो को स्वस्थ करेँ ।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed