• Tue. Feb 10th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

कोटा बेलगहना और पीपल खूंटी के केन्द्रों में पांच दिनों से बंद है धान खरीदी …. बार्दाना नहीं होने का कर रहे बहाना हजारों किसान हो रहे परेशान….

बिलासपुर // जिले में धान खरीदी केन्द्रों पर जिस तरह की लापरवाही बरती जा रही है उससे किसान त्रस्त, परेशान, दुखी व आक्रोशित होने लगा है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के मांन सम्मान व धान खरीदी को लेकर बेहद संवेदनशील रहे हैं। वहीं धान खरीदी केन्द्रों में तैनात अनेक कर्मचारियों की बदइंतजामी व लापरवाही के कारण किसानों को खासी परेशानी हो रही है। बिलासपुर के निकट कोटा के धान खरीदी केन्द्र सेवा सहकारी समिति कोटा तथा धान खरीदी केंद्र पिपरखुंटी व बेलगहना में बारदाना नहीं होने का बहाना बनाकर किसानों का धान नहीं लिया जा रहा है। क्षेत्र के किसान रोज सुबह दोपहर शाम खरीदी केन्द्रों का चक्कर लगा रहे है लिकिन उन्हें बस बारदान अभी तक नहीं आया है बोलकर वापस लौटाया जा रहा है। पूरे पांच दिनों से उक्त तीनों केन्द्रों में यही हाल है। जिसके कारण पांच दिनो से किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। इसकी जानकारी होने के बावजूद भार्राशाही में मशगूल अधिकारी इस ओर ध्यान देने की बजाय किसानों को बेरंग वापस लौटाने में अपनी ऊर्जा खापाने में लगे हुए हैं।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *