(शशि कोन्हेर)
बिलासपुर // बिलासपुर यह बात बहुत दुखद है कि कोरोना वायरस के भीषण हमले की आशंका के बावजूद बिलासपुर में लॉक डाउन की लोग धज्जियां उड़ा रहे हैं। आज सुबह से पूरे छत्तीसगढ़ के साथ ही बिलासपुर शहर में भी 31मार्च तक के लिए लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई है। अच्छी बात यह है कि शहर के अधिकांश लोग कल के जनता कर्फ्यू की तरह आज भी लॉक डाउन के तहत घोषित नियमों का पालन करते हुए अपने अपने घरों में बैठे हुए हैं। लेकिन ऐसे भी कुछ बेशर्म और समाज विरोधी अराजक तत्व हैं, जो बिना नियमों का पालन किए उनकी लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाते हुए बकायदा शहर की सड़कों पर मोटर गाड़ियों में फर्राटे भर रहे रहे हैं। सुबह से लोगो द्वारा गांधी चौक, पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, लिंक रोड,सदर बाज़ार, तिलक नगर, देवकीनंदन चौक, मैन पोस्ट ऑफिस व नेहरू चौक में मुख्य रोड पर लगातार मोटर गाड़ियों का आना-जाना किया जा रहा है! चिंता की बात यह है कि आवाजाही करने वालों ने, न तो मुंह पर कोई मास्क लगाया हुआ था। और ना ही उन्हें लॉक डाउन के नियमों की कोई परवाह थी। हालांकि शहर में कुछ देर पहले पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा और एसपी प्रशांत अग्रवाल समेत पूरा पुलिस और प्रशासनिक महकमा लॉकडाउन को सफल बनाने में लगा हुआ था। उनके दबाव से शहर पर जबरदस्त असर भी पड़ा। और शहर में जो दुकानें आधी या पूरी खुली हुई थीं। उनके भी शटर गिर गए। लेकिन दोपहर को पुलिस के ढीले पड़ते ही शहर की सड़कों पर मोटर गाड़ियों के फर्राटे शुरू हो गए। यदि मोटर गाड़ियों की और लोगों की आवाजाही नहीं रोकी गई तो इसका कोरोना वायरस के रूप में भयंकर दुष्परिणाम बिलासपुर के लोगों को भोगना पड़ सकता है। ऐसे समय में जब केंद्र और राज्य शासन ने लॉक डाउन के नियमों का सख्ती के साथ पालन करने के निर्देश दिए हैं। उसके बावजूद बिलासपुर की सड़कों पर जिस तरह मोटर गाड़ियां रफ्तार भर रही हैं।और लोगों की लगातार आवाजाही बनी हुई है।उससे कई तरह के खतरे शहर की आबादी पर लटकते दिखाई दे रहे हैं। कायदे से पुलिस को साथ ही प्रशासन को भी पूरी ताकत इस बात पर झोंक देनी चाहिए कि बिलासपुर में लॉक डाउन के नियमों का 100 फ़ीसदी परिपालन हो। इसके लिए भले ही कितनी ही सख्ती बरतनी पड़े। उसे बिना झिझक बरता जाना चाहिए । बिलासपुर के 90% से अधिक नागरिक और जनप्रतिनिधि इसका समर्थन ही करेंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
अपराध20/03/2026जांजगीर में एसीबी का डबल अटैक: 43 हजार की रिश्वत लेते 4 अफसर-कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर20/03/2026लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन : १२० दिन से जारी संघर्ष, अपने आशियाने को बचाने की लड़ाई…
