बिलासपुर // कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के लिये जिला अस्पताल, सिम्स और अपोलो अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड बनाये गये हैं। कलेक्टर ने इन अस्पतालों में बनायी गयी व्यवस्था का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा -निर्देश दिए ।
जिला अस्पताल के द्वितीय तल में पुराने एसएनसीयू वार्ड में 6 बेड का आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में दो डॉक्टर सहित चार स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है। सभी को पीपीई का प्रशिक्षण दिया गया है। वार्ड के भीतर ही शौचालय साथ ही वार्ड तक पहुंचने के लिये अलग प्रवेश द्वार भी है। जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिये सभी तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि सर्दी, खांसी एवं बुखार के मरीजों के लिये अस्पताल के प्रवेश द्वार की समीप ही कक्ष क्रमांक 30 में अलग व्यवस्था की गई है। मरीजों का पंजीयन एवं उपचार यहीं पर किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिये एसओपी का पालन किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि आक्सीजन की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिये और वेंटिलेटर सतत् रूप से कार्य करता रहे।
कलेक्टर ने सिम्स में बनाये गये आईसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। यहां वार्ड में मापदण्ड के अनुरूप व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने असंतोष जताया और एसओपी का पालन करते हुए कोरोना से निपटने के लिये तैयार करने के निर्देश दिये। कलेक्टर अपोलो अस्पताल भी गये। यहां दो कक्षो में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को रखने के लिये विशेष वार्ड बनाया गया है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि अस्पतालों में आने वाले हर व्यक्ति को हेंड सेनेटाईजर उपलब्ध कराया जाए और साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
Author Profile
Latest entries
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
