• Mon. Mar 23rd, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदो के परिजनों का हुआ सम्मान …

बिलासपुर // परम्परानुरूप गणतंत्र दिवस समारोह में जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया गया। नक्सली घटनाओं में शहीद हुए जवानों के परिजनों को कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

पुरस्कारों से नवाजे गये प्रतिभागी –
समारोह के अंत में मुख्य अतिथि के हाथों श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई उ.मा. कन्या विद्यालय बिलासपुर, द्वितीय स्थान सेंट जोसेफ इंगलिश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने और तृतीय स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सरकंडा ने प्राप्त किया। मार्चपास्ट में सीनियर श्रेणी में प्रथम स्थान एन.सी.सी. सीनियर बालक दल को और द्वितीय स्थान एन.सी.सी. सीनियर बालिका को प्राप्त हुआ। परेड जूनियर श्रेणी में प्रथम स्थान एन.सी.सी. जूनियर बालक और द्वितीय स्थान बर्जेश कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला के विशेष दस्ते ने प्राप्त किया। झांकी में प्रथम पुरस्कार हर साल की भांति केन्द्रीय जेल बिलासपुर को प्राप्त हुआ। द्वितीय पुरस्कार आदिवासी विकास विभाग और तृतीय पुरस्कार स्कूल शिक्षा विभाग की झांकी को मिला।
कार्यक्रम में दो खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद पुरस्कार दिया गया। कु. अनुष्का भगत को तैराकी में और रजनी धृतलहरे को किक बाॅक्सिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये
के लिए 11-11 हजार रूपये नगद और प्रशस्ति पत्र दिया गया। उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और पुलिस विभाग के कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
समारोह में बिलासपुर के विधायक शैलेष पाण्डेय, संभागायुक्त बी.एल.बंजारे, आई.जी. पुलिस प्रदीप गुप्ता, नगर निगम महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल, सहायक कलेक्टर देवेश ध्रुव, अपर कलेक्टर बी.एस. उईके, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा आम जनता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed