बिलासपुर // गौवंश की हत्या कर उसके शव को टुकड़े कर पन्नी में पैक कर अलग-अलग इलाकों में छुपाने वाले दो आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त औजार और वाहन को जप्त किया है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के मुरूम खदान इलाके का है। जहां घटना को अंजाम दिया गया।
चिकन दुकान चलाने वाले आरोपी शेख अब्दुल कासिम पिता सैफ अब्दुल हनीफ द्वारा अपने साथी सोनू केवट के साथ मिलकर गोवंश बछड़े की शराब के नशे में हत्या कर शव के टुकड़े कर उसे अलग-अलग जगहों में छुपा दिया गया था मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचने की तैयारी की थी इसी दौरान बजरंग दल के लोग की शिकायत पाते ही थाने पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस की टीम के साथ मुरूम खदान पहुंचकर आरोपी की तलाश शुरू की शुरुआत में आरोपी भनक लगते ही मौके से फरार हो गए थे लेकिन पुलिस की तत्परता से मुख्य आरोपी को बिलासपुर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मसानगंज इलाके से पकड़ लिया गया । आरोपी युवक अपने रिश्तेदार के घर मे जाकर छिपा हुआ था ।

सरकंडा थाना के टीआई जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में थे और गोवंश बछड़े के मांस का सेवन करने के लिए उन्होंने बछड़े की हत्या कर दी थी लेकिन इस पूरे मामले में बजरंग दल ने आरोपियों पर गौ तस्करी का संगीत आरोप लगाया है इतना ही नहीं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने सरकंडा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन भी दिया है, जिसमें बताया गया कि क्षेत्र में गौ तस्करी की जा रही है एवं जिस तरह का मामला अभी आया है वह गौ तस्करों से जुड़ा हुआ है। पकड़े गए आरोपी के नाम आरोपी शेख अब्दुल कासिम पिता सैफ अब्दुल हनीफ उम्र 25 वर्ष निवासी अटल आवास अशोक नगर सरकंडा, सोनू केवट पिता दल्लु केवट उम्र 45वर्ष निवासी मेलापारा चांटीडीह सरकंडा।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर31/03/2026विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बेलतरा क्षेत्र के निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति मिली…
Uncategorized31/03/2026131 दिन का धरना, उबलता जनाक्रोश: लिंगियाडीह में ‘छत बचाओ’ संग्राम, निगम पर तानाशाही के आरोप…
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
