बिलासपुर // सामाजिक संस्था टीम मानवता बिलासपुर इकाई ने जरूरतमंद लोगो के बीच जाकर उन्हें भाप मशीन का वितरण किया है। टीम मानवता के सदस्य बिनोय रॉय और अभिषेक सिंह ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनिया मे कोरोना महामारी चल रही है जिसकी चपेट में लगातार लोग आ रहे है और इससे लोगो की सेहत पर असर पड़ रहा है व जान को खतरा भी अधिक हैं ऐसे में लोगो को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और जितना हो सके कोरोना गाइडलाइन का पालन करें ।
टीम मानवता के सदस्यों ने कहा की हम घरों में बैठे सुरक्षित है पर बहुत से ऐसे लोग है भी जिन्हें अपने काम व ड्यूटी करने बाहर निकलना पड़ता है और कुछ ऐसे भी निचले तबके के गरीब जरूरतमंद लोग भी है जो भाप मशीन, दवाइयां, जैसी जरूरत की चीजें नही ख़रीद सकते ऐसे लोगो की तरफ ध्यान देना बहुत जरूरी है इसलिए इन लोगो के बीच जाकर हमारी संस्था टीम मानवता ने भाप की मशीन वितरण की है। सामाजिक संस्था टीम मानवता ने इसके पहले भी प्रदेश के कई जिलों में में ऑक्सिज सिलेंडर, हॉस्पिटल में बेड, गरीबों को भोजन व राशन मुहैया कराने का कार्य लगातार करते आ रही है और आगे भी लोगो की मदद का ये सिलसिला जारी रहेगा।

टीम मानवता के सदस्य बिनोय रॉय और अभिषेक सिंह ठाकुर ने कोरोना महामारी के इस दौर में लोगो को सामने आकर अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
