• Mon. May 25th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छग प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा लगे रक्तदान शिविर में युवाओ के साथ नारी शक्ति ने भी बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा लगे रक्तदान शिविर में युवाओ के साथ नारी शक्ति ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया…बिलासपुर // पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने तथा रक्तदान शिविर आयोजित करने के क्रम में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने अपनी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रक्तदान कार्यक्रम की शुरूआत युंका प्रदेश महासचिव आशीष अवस्थी ने रक्तदान करके की । कार्यक्रम में उपस्थित विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि रक्तदान से बढ़ा कोई दान नहीं होता इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। आज जहां इस कोरोना महामारी से पूरा देश संघर्ष कर रहा है ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि अपने अपने स्तर से समाज की जितनी भी सेवा हो पाये उसमें अपना सहयोग दें।युवाकांग्रेस प्रदेश महासचिव आशीष अवस्थी ने बताया कि कोरोना के इस विपरीत समय में ब्लड बैंक में रक्त की कमी ना हो इस उद्देश्य के साथ आज रक्तदान शिविर लगाया गया है। रक्त को बनाने का और कोई स्रोत नहीं है इसका स्रोत केवल मानव ही है इसलिए युवा पीढ़ी को आगे आकर अपनी स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए। शिविर मे विधायक शैलेश पांडेय, सचिव प्रदेश कांग्रेस कमिटी पंकज सिंह, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष अवस्थी, सभापति अंकित गौरहा, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस गोपाल दुबे, शाश्वत तिवारी, राहुल राय, देवेंद्र कृष्णनन, जितेंद्र सिंह, राहुल वाधवानी, मोनू वानखेड़े, शुभम सोनी, रिंकल दुआ, सुधीर दुबे, अंकुश चौधरी, अन्नपूर्णा सिंह राजपूत, लखी रानी दत्ता, रागिनी पाल, यामिनी पल आदि उपस्थित रहे । इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.अनिल गुप्ता, डॉ. शेफाली कुमावत तथा ब्लड बैंक के डा. श्रीवास्तव ने अपना सहयोग दिया।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed