चाकू की नोक पर दिनदहाड़े युवक की किडनैपिंग… कुछ घंटों में ही पुलिस ने अपहृत युवक को किया बरामद… आरोपी भी गिरफ्तार…
July, 15/2021, बिलासपुर
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रहीं है मारपीट, हत्या , चोरी, लूटपाट जैसी घटनाएं अब आम हो गयी है। अपराधियों के बीच अब पुलिस का ख़ौफ़ नही रहा इनके हौसले इस कदर बढ़ चुके है कि इसका अंदाजा आप इस घटना से ही लगा सकते हैं, जिसमें मंगला चौक से गुरुवार को जिम के सामने से दिनदहाड़े युवक का चाकू की नोक पर अपहरण कर लिया गया। अपहरण की इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस घटना में करीब 5/6 के शामिल होने की जानकारी मिली है ये अज्ञात लोग सफेद कलर की कार, एक बाइक और स्कूटी में आए थे।

घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल हरकत में आई और युवक को घण्टेभर के अंदर ही बरामद कर लिया गया और कुछ घण्टे के बाद आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला एक लड़की से जुड़ा हुआ है जिसे लेकर युवकों के बीच आपसी विवाद हुआ है।

घटना में प्रयुक्त कार
शहर के मंगला चौक स्थित एक जिम के सामने से दिन दहाड़े हर्ष देवांगन नाम के एक युवक की चाकू की नोक पर अपहरण कर लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आनन-फानन में चारों तरफ नाकेबंदी कर दी। सभी थानों को एलर्ट कर दिया गया। नाकेबंदी के बाद पुलिस को सूचना मिली कि अपहरण हुआ युवक हर्ष देवांगन को शांतिनगर के आसपास देखा गया है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वहां से युवक को बरामद कर लिया गया। घंटेभर की भागदौड़ के बाद पुलिस ने न केवल युवक को बरामद किया बल्कि तीन आरोपी भी पुलिस की पकड़ में आ गए। खबर मिल ही है कि एक लड़की को लेकर युवकों के बीच विवाद हुआ था। पूछताछ के दौरान हर्ष देवांगन ने पुलिस को बताया कि जिम के सामने खड़ा था इसी दौरान आर्यन राज और विश्व दुबे नाम के दो युवक अपने साथियों के साथ आए और चाकू अड़ाकर इनोवा में बैठा लिया और ले गए। है। इस दौरान सभी ने उसके साथ मारपीट भी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
