बिलासपुर// पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल एवं अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के निर्देश पर सक्रिय हुई तोरवा पुलिस को गुरुवार की रात ट्रेनों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को धर दबोचने में सफलता प्राप्त हुई। पुलिस को इन दोनों चोरों से चार लाख पचास हजार रुपय के सोने चांदी के जेवरात और एक लाख पांच हजार रुपय नगद भी बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तथा सीएसपी सिटी कोतवाली के मार्गदर्शन में गश्त पर निकली तोरवा पुलिस को मुखबीरों से यह जानकारी मिली की, पावर हाउस के पास दो संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं। मुखबीरों ने बताया कि,हाथों में झोला और बैग लिए हुए ये दोनों व्यक्ति आने जाने वालों को रोककर उनसे कुछ ना कुछ बात कर रहे थे। मुखबीरों की सूचना पर तोरवा पुलिस जब पावर हाउस के पास गई। तब ये दोनों व्यक्ति पुलिस को देख कर इधर-उधर छिपने-छिपाने की कोशिश करने लगे।इससे पुलिस का शक और बढ़ा। फिर पुलिस वालों ने उक्त दोनों व्यक्तियों को पकड़कर उनके हाथों में रखे बैग और थैले की तलाशी लेनी शुरू की। वहीं पूछताछ करने पर उन दोनों व्यक्तियों में से एक ने अपना नाम (मुकेश पटेल उर्फ पान्तलू निवासी पटेलपारा तोरवा)बताया। वही दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम (शारदा स्वीट्स पुराना पावर हाउस तोरवा )राजेंद्र साहू बताया। इन दोनों के हाथों में रखें बैग और थैले की तलाशी के दौरान पुलिस को मुकेश पटेल उर्फ पान्तनू के हाथ में रखे बैग से सोने चांदी के जेवरात, एक एयर पिस्टल और ₹40000 नगद बरामद हुए। वही दूसरे व्यक्ति राजेंद्र साहू के पास से भी सोने चांदी के जेवरात के अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पैंसठ हजार रुपय नगद बरामद हुए। इस पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह ट्रेनों में चाय बेचने की आड़ में लगातार कई दिनों से चोरी करने का काम किया कर रहे थे ।चोरी में हासिल हुए सोने और चांदी के जेवर और इलेक्ट्रॉनिक तराजू को बेचने की फिराक में ही वे तोरवा पावर हाउस के पास घूम रहे थे। उनके पास से पुलिस को जो ,एक लाख पांच हजार रुपय नगद प्राप्त हुए। वह रकम चोरी में चोरी से हासिल किए गए सोने चांदी के कुछ शेवरों को बेचकर उन्हें मिली थी। बहरहाल, पुलिस ने उन्हें धारा 379 एवं 34 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
