चौकसे कॉलेज के डायरेक्टर आशीष के खिलाफ उनकी पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप.. पुलिस ने दर्ज किया मामला…
बिलासपुर, जुलाई, 23/2022
चौकसे कॉलेज के डायरेक्टर के खिलाफ उनकी पत्नी ने मारपीट का मामला सकरी थाने में दर्ज करवाया है। शादी के बाद से ही पति पर दूसरी औरत से अफेयर को लेकर उनके बीच कई बार झगड़े हो चुके है। कई बार समझाने के बाद भी पति के द्वारा पत्नी को प्रताड़ित किया जा रहा था। परेशान हो कर आज थाने में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति के खिलाफ धारा 294, 323,506 के तहत अपराध दर्ज किया कर लिया है।
शहर के चर्चित इंजीनियर कॉलेज के संचालक आशीष जायसवाल का कॉलेज की पूर्व स्टाफ एक युवती के साथ अफेयर पिछले कुछ समय से चल रहा है। सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामा लाईफ सिटी निवासी आशीष जायसवाल की पत्नी पलक जायसवाल ने अपने पति की राजकिशोर नगर निवासी एक युवती जिससे उसका प्रेम संबंध है उसके साथ आए दिन मिलनाजुलाना उसे घर ले।कर आने की बात कही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आशीष जायसवाल शादी के बाद से ही छोटी छोटी बातों पर उसे गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता रहता है, अप्रैल महीने की एक रात पति एक युवती को घर लेकर आया जब पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो आशीष जायसवाल ने उसके साथ जमकर मारपीट की,चाकू दिखा डराया धमकाया और उसके भाई देवेंद्र जालोदिया पर भी कांच से हमला कर उसे भी चोट पहुचाया था। पलक जायसवाल ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद ऐसा सिलसिला चलता ही रहा। समाज में बदनामी के डर से वो काफी वक्त से चुप रही और प्रताड़ित होती रही।

पलक जायसवाल ने अपनी शिकायत में कहा ही कि शनिवार को वो घर से बाहर गई थी। घर पर पति के अलावा कोई नही था वापस आने पर देखी की मेरे पति आशीष जायसवाल उसी युवती के साथ घर में बैठा हुआ था। पत्नी ने जब इसका कारण पूछा कि ये यहां क्या कर रही है तो आशीष ने मेरे साथ बहुत बुरी तरह से मारपीट की और कहा कि ये मेरी पर्सनल लाइफ है मैं कुछ भी कर तुम कौन होती हो, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मारपीट से डर कर किसी तरह अपनीजान बचाकर पुलिस कर पुलिस के पास आई हूं। पुलिस ने शिकायत के बाद जब आशीष को पकड़ने घर गयी तो वहां उसे वह युवती मिल गयी जिसके बाद उसे थाने ला कर पूछताछ की जा रही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
