जीपीएम पुलिस के द्वारा आतंकवाद विरोधी दिवस पर आतंकवाद व विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की ली गई शपथ !
पेंड्रा // जीपीएम पुलिस अधीक्षक कार्यालय ,थाना गौरेला, पेण्ड्रा, मरवाही में गुरुवार को आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आतंकवाद व हिंसा का विरोध करने की शपथ दिलाई गयी ।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगावकर एवं थानों में थाना प्रभारी के द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलायी गई कि “हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शांन्ति सामाजिक सदभाव तथा सूझबुझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं”।
Author Profile
Latest entries
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
