• Wed. Jul 1st, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

छत्तीसगढ़ : राजधानी सहित जशपुर अंबिकापुर और सूरजपुर में भी, लागू हुआ नाइट कर्फ्यू… रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगी सभी दुकानें…

प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत जशपुर अंबिकापुर और सूरजपुर में भी, लागू हुआ नाइट कर्फ्यू…

जशपुर,अंबिकापुर और सूरजपुर में रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगी सभी दुकानें… लोगों को भी इस दौरान घरों से न निकलने की सख्त हिदायत दी गई है…

प्रदेश की राजधानी रायपुर में कलेक्टर ने जारी की नखइट कर्फ्यू की गाइडलाइन…

बिलासपुर (शशि कोन्हेर) // यहां मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश की राजधानी रायपुर तथा जशपुर सूरजपुर और अंबिकापुर में आज से एक साथ नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया। रायपुर कलेक्टर ने इसके लिए बकायदा एक गाइडलाइन जारी करते हुए शहर के 401 संस्थानों को तीन वर्गों में बांटा गया और तीनों के लिए संस्थान (यथा दुकान और होटल तथा अन्य व्यावसायिकप्रतिष्ठान) खोलने के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया। तीन वर्गों में दुकानों और रेस्टोरेंट का बंटवारा कर समय निर्धारित किया है। सामान्य दुकानें सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक ही खुली रहेंगी। वहीं रेस्टोरेंट, होटल, ढ़ाबा सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक ही संचालित होंगे। इसी तरह रेस्टोरेंट, होटल ढाबों से रात 11.30 बजे तक होम डिलेवरी और टेक अवे की सुविधा होगी।

इसी तरह सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे और अंबिकापुर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने भी क्रमशः जशपुर, सूरजपुर और अंबिकापुर में आज से नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी कर दिया है। इन तीनों कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार रात 8 बजे के बाद इन तीनों जिलों के सभी बाजार पूरी तरह बंद हो जाएंगे। रात 8 बजे के बाद से लेकर सुबह 6 बजे तक कोई भी दुकान नहीं खोली जाएगी।इस समय सीमा के बीच अर्थात रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कोई भी दुकान खुले रहने पर संबंधित दुकान के मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह जशपुर, सूरजपुर और अंबिकापुर के कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रात 8 बजे के बाद से सुबह 6 बजे तक लोगों को घर से निकलने और घूमने की पूरी मनाही घोषित की गई है। बिना अति आवश्यक कार्य के घर से निकलने अथवा घूमते पाए जाने वाले व्यक्तियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर में सराफा महासम्मेलन,, जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क, स्वर्ण कला बोर्ड और सुरक्षा से लेकर हॉलमार्किंग तक हुई चर्चा,, डिप्टी सीएम ने दिए आश्वासन…
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,, कई जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले,, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed