बिलासपुर // कलेक्टर डॉ.संजय अलंग के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध भंडारण, परिवहन के विरूद्ध सघन कार्यवाही जारी है। आज जिले में खाद्य, मंडी और राजस्व विभाग के संयुक्त टीम द्वारा 229 क्विंटल धान जब्त किया गया और अवैध रूप से धान परिवहन कर रहे 1 वाहन को भी जब्त किया गया। साथ ही 8 प्रकरण भी दर्ज किये गये।
धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन के लिये सघन जांच एवं कार्यवाही करते हुए अब तक जिले में 1230.92 क्विंटल धान जब्त किया गया है। साथ ही अवैध परिवहन करने वाले 16 वाहन भी जब्त किये गये हैं। संयुक्त टीम द्वारा 40 प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है। राजस्व अधिकारी एवं मंडी उपनिरीक्षक की टीम ने रतनपुर में आज 60 बोरी धान अवैध रूप से राईस मिल ले जाते वक्त जब्त कर थाना में सुपुर्द किया। साथ ही मस्तूरी में अग्रवाल स्टोर में धान जब्त कर मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। तहसीलदार तखतपुर के नेतृत्व में मंडी अधिकारियों द्वारा पंकज राईस मिल खपरी और शिवशंकर राईस मिल तखतपुर में फर्म का स्टाक जांच किया गया। जिसमें पंकज राईस मिल में 319 क्विंटल धान स्टाॅक में कम पाया गया। वहीं शिवशंकर राईस मिल तखतपुर में 34 क्विंटल धान अधिक पाया गया। दोनों फर्मों पर मंडी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
