• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

डॉ. विक्रम साराभाई के जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का आयोजन .. 16 व 17 दिसंबर को होंगे विभिन्न कार्यक्रम.. सीयू और इसरो मिलकर मनाएंगे कार्यक्रम..

बिलासपुर // डॉ. विक्रम साराभाई के जन्म दिवस के अवसर पर गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) और इसरो हैदराबाद साथ मिलकर जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है यह कार्यक्रम 16 व 17 दिसंबर को बिलासपुर के गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी प्रांगड़ में मनाया जाएगा । यह पहला अवसर होगा जब छत्तीसगढ़ में इसरो से आए अंतरिक्ष विज्ञान के उपकरण व अन्य सामग्रियों को आमजन देख पाएंगे ।

केंद्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता ने बताया की अंतरिक्ष विज्ञान, शोध व अनुसंधान के प्रति उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण एवं छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोगो को देश मे हो रहे इन असीम कार्यों से अवगत कराने की ये पहल है, यह पहला मौका है जब अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित मॉडल व वैज्ञानिक उपकरण यूनिवर्सिटी और कॉलेज के शिक्षको और छात्रों के अलावा आम लोग भी देख सकेंगे । राज्य के छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति अभिरुचि जागृत करने एवं उनमे वैज्ञानिक जागरुकता बढ़ाने के लिए की जा रही इस अभिनव व अनूठी पहल में सक्रिय भूमिका निभाने का दायित्व गुरु घासीदास विश्वविद्यालय को दिया गया है। उक्त कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के सभागार में व्याख्यान का आयोजन किया गया है और प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है,प्रथम तल में अंतरिक्ष विज्ञान व अनुसंधान, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित पोस्टर लगाए गए है,सभागार के बाहर स्पेस आन व्हील्स मोबाइल वैन होगी जिसमें अंतरिक्ष विज्ञान संबंधी जानकारियां फोटो व वीडियो के रुप में उपलब्ध होंगी।

उन्होंने बताया कि डॉ. साराभाई के जन्म शताब्दी के कार्यक्रम मनाने के लिए देश में 100 संस्थानों का चयन किया गया है जिसमे गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी भी शामिल है ये हमारे लिए गौरव की बात है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रकाश चौहान होंगे जो इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग इसरो देहरादून के डायरेक्टर है वो अपना व्याख्यान देंगे, साथ ही हैदराबाद से डॉ राजश्री बोथले एनआरएससी इसरों भी कार्यक्रम में शामिल होंगी उनके द्वारा प्रदेश के छात्र छात्राओं के इसरों कार्यक्रमों, उपलब्धियो व शोध कार्य कारण करने की संभनाओ पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में स्कूल व कालेजों के छात्र छात्राओं के लिए व्याख्यान, प्रदर्शनी,स्पेस ऑन व्हील्स बस क्विज व रंगोली प्रतियोगिता भी रखी गयी है। आम लोगो के लिए कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है ।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, IPS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी !
ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed