बिलासपुर // खनिज विभाग ने अब डोलोमाइट के अवैध भंडारण का पर्दाफाश करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 बड़े कारोबारियों को नोटिस जारी किया है। इनमें से चार कारोबारियों पर क्षमता से अधिक डोलोमाइट का भंडारण करने का आरोप है।
खनिज विभाग के उप संचालक डॉ. दिनेश मिश्रा ने बीते दिनों डोलोमाइट की कई खदानों का निरीक्षण किया था। जब रेलवे साइडिंग पर पहुंचे तो देखा कि वहां पर भारी मात्रा में डोलोमाइट का भंडारण किया गया है। पूछताछ करने पर पता चला कि यह डोलोमाइट यहां पर मेसर्स बिलासपुर माइनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर नरेश अग्रवाल ने डंप कराया है। दस्तावेज देखने पर पता चला कि नरेश अग्रवाल को धौंराभाठा में डोलोमाइट रखने की अनुमति दी गई है। इस तरह से यह खुलासा हो गया कि उन्होंने यहां पर अवैध रूप से डोलोमाइट का भंडारण किया है। इसी तरह से अग्रवाल मिनरल्स के विनोद अग्रवाल, मुरारी लाल केदारमल की प्रोपाइटर पार्वती अग्रवाल, मेसर्स एसोसिएटेड माइनिंग के प्रोपाइटर एनएस सहगल और मेसर्स शिवशंकर मिनरल्स के प्रोपाइटर गोवर्धन अग्रवाल ने अपनी-अपनी साइडिंग में क्षमता से अधिक डोलोमाइट डंप कराया है। इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
