तखतपुर : नाबालिग के अपहरण मामले का आईजी ने किया खुलासा… नाबालिग सहित 7 आरोपी गिरफ्तार… 10 लाख की मांगी थी फिरौती..
अक्टूबर, 27/ 2021, बिलासपुर
बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में हुए अपहरणकांड को लेकर देर रात आईजी ने मामले का खुलासा करते हुए पत्रकारों को जानकारी दी कि पिछले दिनों तखतपुर में हुए अपहरण मामले में पुलिस नाबालिग सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी ने बताया कि तखतपुर थाना क्षेत्र के रामनगर रोड टिकरी पारा वार्ड क्रमांक 3 में रहने वाले शशिकांत पांडेय की पत्नी और नाबालिग की मां को फोन आया कि हमे 10 लाख रुपए दो वरना आपको बेटे को जान से मार देंगे। जिसके बाद परिवार ने पुलिस को अपरहण को जानकारी दी।

मामले की जानाकरी लगते ही पुलिस ने जांच शुरू की जांच में सीसीटीवी कैमरा में देखा गया तो नाबालिग घर की ओर वापस आ रहा था जिसके बाद वह कुछ लोगो के साथ बिलासपुर की ओर मुड़ गया।जांच के दौरान पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की सकरी के खेत के पास बच्चा और कुछ लोग थे। जिसके बाद एसएसपी ने टीम के साथ प्लान बनाकर 1 नाबालिग समेत 7 आरोपियों को पकड़ा। पकड़े जाने के बाद पुलिस ने पूछताछ में जानकारी दी कि 10 लाख रुपए के लिए नाबालिग का अपरहण किया गया।

पुलिस को आरोपियों ने बताया कि कुछ लोग नाबालिग के गांव के होने की वजह से उसे पहचानते भी थे। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि आरोपियों को जहां से पकड़ा गया है।वहां पर नशीले पदार्थ भी मिला है। इसके अलावा आरोपियों ने 10 लाख रुपये मिलने के बाद बन्दूक खरीदने का प्लान भी बनाया था।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
