• Wed. Feb 4th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

तखतपुर : लूटकांड के आरोपियों का सुराग देने वाले को पुलिस देगी 10 हजार का इनाम… इन नंबरों पर दे सकते है जानकारी…

बिलासपुर // जिले के तखतपुर में बुधवार को हुई लूट की घटना के मामले में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने आरोपियों की जानकारी देने वाले को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

जानकारी हो कि तखतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को कॉलेज चौक के पास से प्रार्थी अब्बास हिरानी से थैले में रखे 60 हजार रुपए, चेकबुक, पासबुक को मोटरसायकल सवार 3 नकाबपोशों ने डंडे से वार लूट की घटना को अंजाम दे कर फरार हो गए। घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है लेकिन अब तक कोई जानकारी नही मिल पाई है पर लुटेरों के भागते वक़्त लूट की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी, वीडियो फुटेज के आधार पर अब पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है, साथ ही पुलिस ने लुटेरों की जानकारी देने वालों को 10 हजार इनाम देने की घोषणा भी कर दी और जानकारी देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *