देश में आज ईद और परशुराम जयंती एक साथ मनाया जा रहा… विधायक शैलेश पांडेय ने ईदगाह में मुस्लिम भाइयों को दी बधाई तो शुभम विहार में परशुराम जयंती कार्यक्रम में शामिल हो सभी को दी शुभकामनाएं…
बिलासपुर, मई, 03/2022

भारत देश परंपराओं और विविधताओं का केंद्र बिंदु माना जाता है। हमारा देश ऐसी उर्वरक मिट्टी है जिसमें हर परंपरा फलती फूलती रही है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण आज भी देखने को मिलता है जब दो अलग-अलग समुदाय के लोग एक दिन में अपने अपने त्यौहार को एक दूसरे के साथ मिलकर मनाते हैं मंगलवार को पूरे देश में ईद और परशुराम जयंती के साथ ही अक्ति का त्यौहार मनाया जा रहै है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिल रहा है ईद के दौरान जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा की वही तिलक चंदन लगाकर बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे उन्हें बधाई देने पहुंचे और सभी ने उनसे गले मिलकर ईद की बधाइयां दी।

इसके साथ भी विधायक ने भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने परशुराम भगवान के जन्म उत्सव के पावन अवसर पर शुभम विहार कॉलोनी में जन्मउत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए । जिसमें वहाँ के सभी सम्मानीय सदस्य मौजूद रहे।

इस दौरान विधायक शैलेश पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे के साथ मिलकर दोनों त्योहारों को मनाया जा रहा है वही एक दूसरे के प्रति उमड़ता प्रेमी देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है बता दे कि आज परशुराम जयंती के साथ साथ अक्षय तृतीया का त्यौहार भी मनाया जा रहा है इसके अलावा अक्ती के दिन गुड्डे गुड़ियों के शादी का त्यौहार भी मनाया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
