बिलासपुर // नवोदय विद्यालय मल्हार में तीसरी भाषा सीखने के लिए आये ओडिशा के 28 छात्र-छात्राओं को गिफ्ट और चॉकलेट के साथ जब उनके घर रवाना किया गया तो वे खुशी से चहक रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया जिनकी रुचि से उन्हें यहां रुकने में कोई परेशानी नहीं हुई और अब सकुशल वापस जा रहे हैं।
कोरोना महामारी के कारण बीते 23 मार्च से पूरे प्रदेश में लॉक डाउन के साथ धारा 144 लागू है। बिलासपुर जिले के आवासीय स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में कक्षा 9वी में ओडिशा राज्य के बलांगीर से 28 छात्र-छात्राओं को चयनित कर तीसरी भाषा सीखने के लिए भेजा गया था। वे जुलाई से मार्च तक रह कर पढ़ाई करने के लिये यहां आये थे। इसी बीच कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद हो गये। नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत आसपास के ग्रामीण विद्यार्थी अपने घर चले गए लेकिन बलांगीर से आये विद्यार्थी नहीं जा सके और उन्हे यहीं रोकना पड़ा।
इस बात की सूचना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मिली तो उन्होंने बिलासपुर कलेक्टर को इन बच्चों का पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया। लॉकडाउन के बाद लगातार सभी विद्यार्थियों को आत्मीयता के साथ नवोदय छात्रावास में रखा गया। उन्हें 15 दिन तक विद्यालय में ही रखा गया तत्पश्चात उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। वे सभी स्वस्थ हैं।
इसके बाद कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार उन्हें उनके घर भेजने की व्यवस्था की। ओडिशा भेजने के लिए उन्होंने वहां के अधिकारियों से चर्चा की और छत्तीसगढ़ शासन से सक्षम अनुमति प्राप्त की गई। सभी बच्चों को एक बस में रवाना किया। उन्हें कलेक्टर की ओर से गिफ्ट, चॉकलेट के अलावा सैनेटाइजर उपलब्ध कराया गया है। मस्तूरी एसडीएम मोनिका वर्मा ने कलेक्टर के गिफ्ट सभी बच्चों में बांटे। विद्यार्थियों ने ‘मुख्यमंत्री अंकल’ को धन्यवाद दिया कि उन्हें छह माह बाद परिजनों के पास भेजने की अच्छी व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि वे कलेक्टर बिलासपुर से भी भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करते हैं। बच्चों ने उन्हें भी धन्यवाद दिया।
Author Profile
Latest entries
- राजनीति27/04/2024महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का बिलासपुर दौरा….कहा देश में महंगाई बेरोजगारी किसान और महिलाओं पर बात नही करती भाजपा…(वीडियो)
- राजनीति26/04/2024इंडिया गठबंधन की विशेष बैठक… राहुल गांधी के बिलासपुर आगमन और कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए सभी दलों हुए एकजुट…
- राजनीति26/04/2024” चाय पर चर्चा ” पहले मतदान फिर जलपान… विधायक अमर अग्रवाल ने परिचर्चा कार्यक्रम में की शत प्रतिशत मतदान की अपील…
- प्रशासन26/04/2024ड्रीमलैंड स्कूल की मनमानी… आरटीई के तहत पढ़ने वाले बच्चों से फीस देने का दबाव… प्राचार्य की 2 टूक फीस दो या निकाल देंगे स्कूल से… शिक्षा अधिकारी से शिकायत…