निगम क्षेत्र में नही थम रहा अवैध प्लाटिंग का खेल… लोकलुभावन सुविधाएं बता कर एजेंट बेच रहे प्लॉट… भूमाफिया दे रहे निगम को खुलेआम चुनौती…
अक्टूबर, 26/2021, बिलासपुर
राजस्व विभाग और नगर निगम के अधिकारी मदमस्त नजर आ रहे है । आंखों के सामने जमीनों की बटरबाँट होते देखने के बाद भी आंखों में पट्टी बांधे बैठे हुए है । शहरी और ग्रामीण इलाकों में बेख़ौफ़ अवैध प्लाटिंग का कार्य तेजी से चल रहा है उसके बाद भी भूमाफ़ियाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नही होने से नगर निगम को खुलेआम चुनौती दे रहे है। भूमाफियाओं के सामने अधिकारी भी अब लाचार नजर आ रहे है ।
सूत्र बताते है कि सब कुछ अधिकारियों के शह पर खेल खेला जा रहा है । ताजा मामला निगम क्षेत्र का है जहां करीब 5 एकड़ में अवैध प्लॉटिंग का खेल शुरू कर दिया गया है। खुलेआम जिस तरह न्यायधानी बिलासपुर में भूमाफ़ियाओ के आगे निगम नतमस्तक दिख रहा है उसके चलते पूरा महकमा बदनाम हो रहा है, निगम क्षेत्र में चल रहे अवैध प्लाटिंग के कारोबार पर लगाम कसने और रोकने की जरूरत है।
नगर निगम क्षेत्र में खुलेआम अवैध प्लाटिंग की जा रही है। इस जमीन पर प्लाटिंग करने के लिए ना तो रेरा से पंजीयन किया गया है ना ही टाउन एन्ड कन्ट्री प्लानिंग से अनुमति ली गयी है। यहां छोटे छोटे टुकड़ों में प्लाट काट कर और लोकलुभावन सुविधाएं बता कर लोगो को प्लाट की बिक्री की जा रही है। ऐसे में अवैध प्लाटिंग कर आम लोगो की जमापूंजी लूटने वाले भूमाफियों की चांदी हो गयी है। जो शासन-प्रशासन के नियमों को ताक पर रख खुले आम कृषि भूमि को विभिन्न टुकड़े कर बेखौफ बेच रहे है। जिनके आगे राजस्व विभाग और नगर निगम नतमस्तक नजर आ रहा है।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
