बिलासपुर , जून, 28/2022
नियमों को ताक पर रख रसूखदार कर रहे बिना अनुमति 3 मंजिला दूकान का निर्माण… निगम खेल रहा नोटिस-नोटिस का खेल…
शहर में इन दिनों जगह जगह अवैध निर्माण हो रहा है। निगम से बिना अनुमति लिए नियमों को ताक पर रख कर व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा। ऐसा भी नहीं है कि इनकी जानकारी निगम को नहीं हो पर मिलीभगत के बिना ये संभव भी नहीं है कि मुख्य मार्ग में 3/4 मंजिला दूकान यूँही तन जाए सब जान कर निगम तमाशबीन बना हुआ है।क्योंकि अधिकारियों को शिकायत मिलने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती जबकि गोल बाजार जैसे मुख्य बाजार में ये कोई पहली दूकान नहीं बन रही है इसके पहले भी निगम की कई दुकानों को तोड़ कर नई 3/4 मंजिल का निर्माण व्यापारियों के द्वारा कराया गया है जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। अब लगातार निर्माण हुए जा रहे है।
नगर मिगम की शह पर बेख़ौप हो कर धड़ल्ले से अवैध निर्माण का कार्य जारी है। बिना अनुमति और बिना नक्शे के निगम के अधिकारियों के संरक्षण में अवैध निर्माण किया जा रहा है । तमाम शिकायतो के बाद भी निगम के जिम्मेदार मौन है । निगम के अधिकारी अपनी जबाबदेही से बचने के लिए एक दूसरे के ऊपर जबाबदेही डाल कर अपना पल्ला झाड़ रहे है । बाजार शाखा से लेकर भवन निर्माण शाखा और ज़ोन के कमिश्नर तक इन अवैध निर्माण पर रोक लगाने के अक्षम साबित हो रहे है। निगम के जिम्मेदारों ने भी माना है कि गोल बाजार में चल रहा निर्माण कार्य अवैध है और बिना अनुमति के कराये जाए निर्माण के लिए कारोबारियों को नोटिस भी जारी कर दिया गया है ।

ठेले गुमटियों पर तत्काल होती है कार्यवाही..
रसूखदार व्यापारी डंके की चोट पर नियम कानून को ताक पर रख कर अवैध निर्माण कराया जा रहा जिस पर शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं होती जबकि गरीब जनता के लिए इन्ही अफसरों के तेवर कड़े दिखाई देते है और गरीबो के ठेलो गुमटी और सामानों को जप्ती करने में जितनी तेजी और मुस्तेदी निगम अमला दिखाता है उससे साफ जाहिर होता है कि गरीबो और अमीरो के लिए निगम के अपने खुद के बनाये नियम है । तस्वीरों साफ बया कर रही है कि जितनी बेदर्दी और सख्ती गरीबो के ऊपर की जाती है उतनी ही दरियादिली और रहमत इन रसूखदारों के लिये निगम कर रहा है ।
कही न कही ये साफ इंगित होता है कि निगम की मिलीभगत के कारण ही गोल बाजार में बिना नियमो और सुरक्षा के इन बहुमंजिला दुकानों का निर्माण किया जा रहा है । और नोटिस -नोटिस के खेल में इन दुकानों के पूर्ण निर्माण का इंतजार कर मौन सहमति निगम के जिम्मेदार दे कर इन अवैध निर्माण करा कारोबारियों से अपनी जेब गर्म कर रहे है ।

नियम विरुद्ध हो रहा कार्य…
नगर निगम में यह नियम है कि निगम की आवंटित कोई भी दुकानों के मूलस्वरूप को तोड़कर नया निर्माण नहीं किया जा सकता बस उसपर मरम्मत किया जा सकता है पर गोल बाजार में नियम विरुद्ध निगम की दुकानों को तोड़ कर 3/4 मंजिल की दुकानों का निर्माण किया जा रहा है।
बडा सवाल ये है कि क्या गोल बाजार जैसे व्यस्ततम इलाको में चल रहे इन अवैध निर्माण पर अधिकारियों की नजर नही पड़ी या देखकर भी अंजान बने हुए है निगम के अधिकारी ?
सवाल ये भी है नोटिस जारी करने के बाद भी अभी तक इन पर कार्यवाही करने से क्यो परहेज कर रहा है निगम अमला ? और यदि नोटिस जारी किया गया है तो नोटिस की कापी और नाम क्यो छिपा रहे है अधिकारी ?
अब देखना होगा कि निगम कब इन अवैध निर्माण पर कार्यवाही करती है या फिर बेरोकटोक यह अवैध निर्माण यूँही जारी रहेगा।

Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
