• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

पंजाब के राज्यपाल को न्योता देने पहुंचे विधायक शैलेश पांडे और डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी… राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का दिया आमंत्रण

न्योता देने पंजाब के राज्यपाल को पहुंचे विधायक शैलेश और डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी…

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का दिया आमंत्रण…

अक्टूबर, 09/ 2021, बिलासपुर

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित होने वाले द्वितीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के निर्देश पर शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब के महामहिम राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात किया और उनको राज्य सरकार की ओर से इस समारोह के लिए आमंत्रित किया साथ ही साथ उन्हें पूर्व में भी जब प्रथम बार आदिवासी महोत्सव आयोजित किया गया था तब की झलकियां भी पेश किए विधायक शैलेश पांडे ने महामहिम राज्यपाल महोदय से अनुरोध भी किया कि पंजाब और चंडीगढ़ में जो आदिवासी संस्कृति है उस संस्कृति के प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के आदिवासी महोत्सव में शामिल करने के लिए उनकी और भी निमंत्रण पेश किया।

राज्य सरकार की ओर से उनका साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ उनको छत्तीसगढ़ की पारंपरिक प्रतीक चिन्ह देकर भी सम्मान किया गया महामहिम राज्यपाल महोदय को छत्तीसगढ़ के 21 वें स्थापना दिवस 1 नवंबर के लिए भी आमंत्रण दिया गया आज मेरे साथ इस कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी श्री हरिओम द्विवेदी जी डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर जिला साथ में थे। महामहिम द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के किए गए कार्यों की सराहना की गई और आमंत्रण के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया और प्रतिनिधि मंडल को भी धन्यवाद दिया।

पंजाब के महामहिम राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने छत्तीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए शुभकामना संदेश भी दिया और अपने जीवन के बारे में विधायक शैलेश और डिप्टी कलेक्टर हरि ओम को जीवन दर्शन का ज्ञान भी दिया और पुरानी बातें साझा किया। इसके अतिरिक्त महामहिम राज्यपाल ने एक अच्छा जनप्रतिनिधि को कैसे काम करना चाहिए यह बातें भी बताई साथ साथ परिवार का भी ध्यान रखने को कहा।बड़ी ही आत्मीयता से महामहिम राज्यपाल महोदय ने छत्तीसगढ़ सरकार के इस आयोजन का स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, IPS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी !
ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed