
बिलासपुर // प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलो को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय ने संक्रमण से निपटने और बिलासपुर की जनता को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। राज्य के कोरबा जिले के हॉटस्पॉट इलाके में 72 घण्टो में 19 कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद रविवार को विधायक शैलेश पाण्डेय ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग को निर्देश देते हुए कहा है कि घर – घर जाकर सभी इलाको की जांच की जाए और वहाँ के रहने वालों की स्वास्थ्य की जानकारी और ट्रेवल हिस्ट्री की पूरी जानकारी ली जाएगी।
रविवार को किए गए निरीक्षण में ओम नगर, भारतीय नगर, तालापारा और अन्य क्षेत्र शामिल है। इसमे लगभग 100 लोगो की टीम बनाई गई है जिसमे डॉक्टर्स मितानिन और सहायक शामिल है। विधायक द्वारा किये गए निरीक्षण अभियान में CMHO और उनकी टीम व पंकज सिंह भी साथ थे। आज शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिलासपुर के कुछ इलाकों का घर घर जाकर स्वास्थ्य की जानकारी और ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है ।निरीक्षण अभियान में 100 डॉक्टर्स और मितानिनों की टीम शामिल है । शाम तक एक रिपोर्ट भी आ जायेगी,जो समय रहते संक्रमण को रोकने के लिए बेहतर होगी ।
Author Profile
Latest entries
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
