बिलासपुर // जिला खनिज विभाग की टीम ने करगीरोड रेलवे स्टेशन स्थित पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में छापा मारकर पत्थर लोड तीन हाइवा को जब्त कर लिया है। तीनों वाहनों को कोटा थाने में खड़ा कराया गया है। कंपनी मालिका को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि ये पत्थर कहां से लाए गए थे।

करगीरोड स्टेशन के पास स्थित पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में सीमेंट का स्लीपर बनाया जाता है, जिसे रेलवे के अलावा अन्य संस्थान को भेजा जाता है। कलेक्टर डॉ. संजय अलंग को शिकायत मिली थी कि पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा स्टेशन के सामने की पहाड़ी को बिना अनुमति के काटा जा रहा है। पोकलेन से लगातार खुदाई की जा रही है, जिससे प्रकृति की सुंदरता बिगड़ गई है। शासन को रायल्टी के रूप में अलग से नुकसान हो रहा है। कलेक्टर के आदेश पर खनिज विभाग के उप संचालक डॉ. मिश्रा ने असिस्टेंट माइनिंग आफिसर अनिल साहू के नेतृत्व में एक टीम बनाई। खनिज विभाग की टीम ने बुधवार सुबह पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में छापा मारा, जहां तीन हाइवा में पत्थर लोड मिला। कंपनी ने इस पत्थर के एवज में रायल्टी पर्ची नहीं दिखाई। अलबत्ता, तीनों को जब्त कर कोटा थाने में खड़ा कराया गया। इसके बाद खनिज विभाग की टीम ने कंपनी के आसपास का निरीक्षण किया तो अवैध परिवहन करते दो वाहन और पकड़े गए हैं। उप संचालक डॉ. मिश्रा का कहना है कि पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूछा गया है कि पत्थर कहां से लाया गया है। इसके अलावा पहाड़ी को काटने के संबंध में भी जानकारी मांगी गई है। जवाब आने के बाद पेनाल्टी की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized15/09/2026खड़ी स्कूटी और बाइक में आग लगाने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
