
बिलासपुर // डॉ. मधुलिका सिंह के बिलासपुर सीएमएचओ कार्यकाल के दौरान हुए दो करोड़ 50 लाख 35 हजार 371 रुपए के घोटाले का मामला सरकंडा थाने पहुंच गया है। याचिकाकर्ता एस संतोष कुमार ने टीआई को दस्तावेज सौंपते हुए भ्रष्टाचार के मामले में तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. मधुलिका सिंह पर एफआईआर करने की मांग की है।

सरकंडा थाने में की गई शिकायत के अनुसार पुराना हाईकोर्ट रोड एसबीआई हेड ब्रांच के पीछे बिलासपुर निवासी डॉ. मधुलिका सिंह ठाकुर पति अमर सिंह ठाकुर (61) 2002 से 2004 तक बिलासपुर में सीएमएचओ के पद पर पदस्थ थीं। सीए द्वारा प्रस्तावित वार्षिक लेखे के अनुसार इस दौरान शासन से सीएमएचओ कार्यालय को 2 करोड़ 50 लाख 35 हजार 371 मिले थे। 31 मार्च 2004 की स्थिति में बैंक खाते में 79 लाख 20 हजार 371 शेष थे और 1 करोड़ 71 लाख 15 हजार रुपए का व्यय किया जाना बताया गया था, पर राशि व्यय के बाउचर प्रस्तुत नहीं किए गए। इस संबंध में दस्तावेज एकत्रित करने के बाद एस संतोष कुमार व दिलीप यादव ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई थी। याचिका के साथ महालेखाकार की रिपोर्ट संलग्न की गई, जिसमें बताया गया था कि 1 करोड़ 71 लाख 15 हजार रुपए का हिसाब नहीं मिल रहा है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद याचिका को निराकृत कर दिया। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को संबंधित थाने में एफआईआर कराने की छूट दी है। कोर्ट ने अपने आदेश की कंडिका 5 में यह भी कहा है कि यदि संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती है तो एसपी से शिकायत कर सकते हैं। वहां से भी एफआईआर नहीं होती है तो कोर्ट में परिवाद दायर कर सकते हैं। बुधवार को एस संतोष कुमार अपने वकील योगेश्वर शर्मा के साथ सरकंडा थाने पहुंचे। उन्होंने टीआई को दस्तावेज सौंपते हुए तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. मधुलिका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वकील योगेश्वर शर्मा के अनुसार टीआई ने शिकायत लेकर पावती दी है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से चर्चा करने के बाद एफआईआर करने का आश्वासन दिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
