बिलासपुर // शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक के नेतृत्व में बनी कार्यकारिणी में कश्यप कालोनी निवासी कांग्रेस के कर्मठ, जुझारू कार्यकर्ता विक्की आहूजा और करबला निवासी शंकर कश्यप को शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। दोनो पदाधिकारियों ने नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, शहर विधायक शैलेष पांडेय, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है उस पर वह पूरी तरह से खरे उतरेंगे पार्टी संगठन को और मजबूत करने लगन के साथ मेहनत करेंगे। विक्की आहूजा और शंकर कश्यप ने बताया कि वे लंबे समय से शहर की राजनीति में सक्रिय है और विगत चुनाव में भी उनके द्वारा अपने वार्ड और शहर के अन्य क्षेत्रों में भी कांग्रेस के पक्ष में काम किया है। कांग्रेस पार्टी व प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और उनका लाभ दिलाने वे निरंतर कार्य कर रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
Uncategorized06/02/2026सोने के बढ़ते भाव का लालच? सराफा व्यापारियों पर झूठी शिकायतों के खिलाफ एसोसिएशन ने उठाई आवाज..
