बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्यवाही करने के दिए आदेश… अवैध रेत उत्खनन रोकना ज़िले के कलेक्टर-एसपी की होगी व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी…
बिलासपुर, जनवरी, 28/2022
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेत के अवैध उत्खनन पर नाराजगी जाहिर की है उन्होंने लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर अवैध उत्खनन के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही के आदेश दिए है और कहा है कि अधिकारियों ने कड़ी कार्यवाही नही की तो उनके खिलाफ सख्ती की जाएगी। सीएम बघेल ने इसके साथ यह भी कहा है कि इस तरह के मामलों को रोकाना अब कलेक्टर और जिले के एसपी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी।
प्रदेश के लगभग हर जिले में अवैध रेत उत्खनन बड़े पैमाने पर किया जा रहा और रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन में सत्ता पक्ष के कई सफ़ेदपोश नेता भी जुड़े हुए है जिसकी वजह से इन पर कार्यवाही नही हो पाती। अवैध उत्खनन की जानकारी शासन प्रशासन को भी है पर आपसी सांठगांठ की वजह से रेत का अवैध उत्खनन का काम प्रदेश में जोरो से फलफूल रहा है। कई बार शिकायतें सामने आ चुकी है। यहां तक कि अवैध उत्खनन कार्यवाही करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर रेत चोरों ने हमले भी हुए है। रेत के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की दबंगई की वजह से प्रशासन में दहशत का माहौल देखने में आया है। इस की उलट अवैध रेत उत्खनन करने वाले माफियाओं को इससे शह मिलने लगा है।
अब देखना ये है कि सीएम भूपेश बघेल के अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्यवाही करने के आदेश के बाद प्रशासन रेत चोरों पर क्या कार्यवाही करता है और अवैध उत्खनन को रोक पाने में कितना सफल होता है।
सीएम भूपेश बघेल ने ट्विट कर लिखा की …अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यवाही न होने पर अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अवैध रेत उत्खनन रोकना ज़िले के कलेक्टर-एसपी की व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी होगी।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
