राजिम / पिछले कुछ समय से शहरी और ग्रामीण इलाकों में लगातार धोखाधड़ी और ठगी जैसे मामले सामने आ रहे है,ठगी करने वाले शातिर अपराधी अक्सर भोले भाले ग्रामीणों को अपना निशाना बनाते है उन्हें तरह-तरह के प्रलोभन देकर उनसे नगदी, जेवर लूट लेते है ग्रामीणो को ऐसे ठगी के मामलों से बचाने और शातिर लोगो से सतर्क रहने के लिए राजिम थाना अंतर्गत ग्राम लफन्दी में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी संजय ध्रुव थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल के नेतृत्व में थाना राजिम के एएसआई देव वर्मा के द्वारा ग्राम रक्षा समिति का आयोजन किया गया ।
जिसमें वर्तमान स्थिति के अनुसार ऑनलाइन ठगी ,आईटीएम फ्रॉड एवं वर्तमान समय मे हार्वेस्टर चालकों के द्वारा महिला संबंधित अपराध घटित करने वाले अज्ञात आरोपियों से सतर्क रहने के लिए समिति में आए ग्रामीण जनों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी व क्षेत्र में कोई अनजान व्यक्ति के द्वारा किसी भी प्रकार का लालच या चमत्कारी वस्तु या पैसा दोगुना करने का लालच देकर ऎसा अगर कोई कंपनी या व्यक्तियों के द्वारा भ्रमित किया जाता है तो ऐसे अनजान हार्वेस्टर चालकों के ग्रामीण इलाकों में आने पर ग्राम पंचायत के प्रमुखों के द्वारा उनका पहचान पत्र के साथ थाना में निश्चित रूप से जमा करावे एवं थाना प्रभारी को इसकी तत्काल सूचना देने सभी ग्रामीणों बैठक में हिदायत दी गयी है,ग्रामीणों को ठगी व धोखाधड़ी जैसे मामलों से बचाने और उनसे सतर्क रहने को लेकर राजिम थाना पुलिस द्वारा ग्राम रक्षा समिति बैठक का आयोजन किया गया ।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
