• Thu. Nov 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

रायपुर – एजाज ढेबर बने राजधानी के नए मेयर…प्रदेश में सबसे अधिक वोटों से जीते थे पार्षद का चुनाव…

रायपुर // पूर्व छात्रनेता एजाज ढेबर बने रायपुर के नए महापौर । सोमवार को हुए महापौर के चुनाव में एजाज ढेबर को रायपुर नगर निगम का नया महापौर चुना गया है, वे पिछले कार्यकाल में भी पार्षद रहे थे और इस बार निगम चुनाव में वे प्रदेश के सबसे ज्यादा वोटों से चुनाव जितने वाले पार्षद है, महापौर के लिए हुई वोटिंग के बाद मतगणना में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी एजाज ढेबर ने मृत्युंजय दुबे को हरा दिया है। एजाज ढेबर को 41 वोट मिले,वही निर्दलीय प्रत्याशियों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया, जबकि बीजेपी के पक्ष 29 वोट ही पड़े।

आपको बता दे कि कांग्रेस से महापौर पद के लिए पार्षद प्रमोद दुबे,ज्ञानेंद्र शर्मा और एजाज ढेबर का नाम चल रहा था जिस पर एक राय नही बन पा रही थी लेकिन आज सुबह आखिरकार एजाज ढेबर के नाम पर मुहर लग गई। एजाज ढेबर के महापौर प्रत्याशी बनाये जाने के बाद उनकी जीत सुनिश्चित मानी जा रही थी। वही बीजेपी की ओर से महापौर के लिए पहले चार उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी करते हुए नामांकन भर दिया था। लेकिन बाद में तीन पार्षदों ने अपना नाम वापस ले लिया है। बाद में भाजपा ने महापौर प्रत्याशी मृत्युंजय दुबे को ही बनाया है। लेकिन चुनाव में वो हार गए ,रायपुर निगम में 70 सीट वाली निगम में महापौर के लिए 36 पार्षदों की जरूरत थी।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
कहीं आधा तो कहीं चौथाई रकबा दर्ज, धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुसीबत… कांग्रेस ने सरकार को दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी…
वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस की जनचौपाल, साढ़े 13 करोड़ वोटरों के नाम कटने का दावा… सेलर में गरजे नवज्योति पटनायक, बोले- पैसों और सामानों की चोरी सुनी, अब वोट की चोरी देख रहे हैं…
बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed