बिलासपुर // भारतीय रेडक्रास सोसायटी बिलासपुर द्वारा नगर में सोशल डिस्टेंस का पालन कराने हेतु यूथ रेडक्रास वालेंटिंयर्स का दल बनाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के 50 छात्र-छात्राओं को शामिल किया जायेगा।
सभी वालेंटियर्स को प्रतिदिन सैनेटाइजर एवं मास्क रेडक्रास सोसायटी द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। वालेंटियर्स को प्रारंभ में 10 दिवस सेवा देनी होगी, जिसके अंतर्गत नगर के भीड़-भाड़ वाले इलाके बैंक, सब्जी बाजार आदि जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना होगा। इस कार्य के लिए प्रत्येक छात्र-छात्रा को 100 रुपये वाहन भत्ता दिया जायेगा। छात्र-छात्राओं को स्वयं के वाहन का उपयोग करना होगा। स्वेच्छा से इस कार्य को करने के इच्छुक छात्र-छात्रा अपना नाम, महाविद्यालय का नाम, आधार नंबर तथा वाहन क्रमांक लिखकर सौरभ सक्सेना जिला समन्वयक रेडक्रास को मोबाइल नंबर 9425549728 पर वाट्सअप कर सकते हैं। चयनित छात्र-छात्रा को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना दी जायेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
अपराध20/03/2026जांजगीर में एसीबी का डबल अटैक: 43 हजार की रिश्वत लेते 4 अफसर-कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर20/03/2026लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन : १२० दिन से जारी संघर्ष, अपने आशियाने को बचाने की लड़ाई…
