
बिलासपुर // शहर के सब्जी बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए युवा वालेंटियर्स के दल आज से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात कर दिये गये हैं। इन्हें कलेक्टर व भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के जिला अध्यक्ष डॉ. संजय अलंग व पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला रेडक्रास सोसायटी ने शहर के अत्यावश्यक सेवाओं के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इसके लिये 50 युवाओं की टीम तैयार की है। ये वालेंटियर्स मंगला सब्जी बाजार, मुंगेली नाका, शनिचरी बाजार, यदुनंदन नगर सब्जी बाजार, बन्नाक चौक सब्जी बाजार, बुधवारी बाजार, बृहस्पति बाजार एवं समृद्धि महिला बाजार में आने वाले नागरिकों को सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने हेतु निवेदन करेंगे। साथ ही मास्क पहनने के लिये भी निवेदन करेंगे। 50 सदस्यीय यह दल आज से 24 अप्रैल तक प्रति दिन सेवा देंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ रितेश अग्रवाल, रेडक्रास सचिव डॉ. प्रमोद महाजन, अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस. उइके, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय आदि उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized25/09/2026राखी के दिन पथराव-मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में दोस्त के घर छिपा था ठाकुर राम
बिलासपुर25/09/2026दो दिन में ₹32 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य, बेलतरा में लगातार दूसरे दिन भूमिपूजन-लोकार्पण
बिलासपुर25/09/2026निगम की सामान्य सभा के बीच ACB की दबिश, 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार लीज नवीनीकरण के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप कार्रवाई कर पकड़ा
अपराध24/09/202619 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बना लिए भारतीय पहचान पत्र, STF ने दबोचा..
