रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर भाई- बहन से की 10 लाख की ठगी ,,
शातिर ठग ने फर्जी जॉइनिंग लेटर थमा दिया ,,
बिलासपुर // रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठग दंपत्ति ने भाई बहन से 10 लाख रुपए की ठगी की। यही नहीं ठगों ने बहन को रेलवे में टीटीई के पद पर फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दी दिया था। इसी लेटर से उन्हें ठगी का शिकार होने की जानकारी हुई । यही नहीं ठग गिरोह ने इनके अलावा अन्य कई युवकों को भी रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी की है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
सूत्रों के मुताबिक बेमेतरा जिले के ग्राम हरदास निवासी कुलदीप साहू पिता सेवक राम की नीलकंठ ठाकुर के माध्यम से सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला निवासी कपिलेश्वर पुरी गोस्वामी से वर्ष 2018 में परिचय हुआ था । कपिलेश्वर ने उसे रेलवे में नौकरी लगा देने का झांसा दिया । उसके झांसे में आकर युवक ने पूछा कि वह उसे ज्ञकिस पद में नौकरी दिला सकते हैं। इस पर ठगने टीटीआई के पद में नौकरी लगाने की बात कही इसके लिए 5 लाख रुपए खर्च आने की बात कही ।इस पर युवक ने अपने साथ अपनी बहन विभा साहू को भी नौकरी लगा देने के लिए कहा। ठग दंपत्ति ने उसे भी नौकरी लगाने का आश्वासन दिया । उसके झांसे में आकर युवक कुलदीप साहू बैंक से कर्ज व जमीन बेचकर 10 लाख रुपए का प्रबंध किया। 28 अगस्त 2018 को दोनों भाई बहन ठग के घर मंगला आए और चार लाख 51 हजार नगद दिया। इसके बाद नवंबर में ₹49000 उसके बैंक खाते में जमा कराए। इस प्रकार दोनों भाई बहन को रेलवे में नौकरी दिलाने झांसा देकर ₹10 लाख रु ले लिया। इसके बाद ठग ने विभा साहू को रेलवे में टीटीई के पद में नियुक्त किए जाने संबंधी जॉइनिंग लेटर दिया। जॉइनिंग लेटर लेकर रेल अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्हें इसके फर्जी होने की जानकारी हुई। यही नहीं रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के गोरखधंधे मैं पूरा गिरोह शामिल है। ठगों ने कुलदीप के अलावा कोरबा जिले के पवन कुमार, चित्र भान, आलोक सहित अन्य लोगों से भी ठगी की है। कुलदीप की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार को ठग कपिलेश्वर पुरी गोस्वामी उसकी पत्नी प्रतिमा उर्फ मीना गोस्वामी, नवीन तिवारी सहित अन्य के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
