बिलासपुर // कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने शनिवार को विभिन्न विभागों के साथ बैठक लेकर लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न की उपलब्धता, रबी फसल कटाई, श्रमिकों की आजीविका, धान बोनस और लाकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिये।
कलेक्टर ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान आम जनता को किसी भी तरह से खाद्यान्न की समस्या न रहे। उन्होंने कहा कि चावल, गेहूं, दाल, पोहा, आलू, प्याज, तेल, फलों के मांग के अनुरूप आपूर्ति बनाये रखने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रदेश के बाहर से आने वाले खाद्य पदार्थों के परिवहन में कोई बाधा होती है तो उसे दूर किया जाये। उन्होंने दूध व अंडे की उपलब्धता की जानकारी ली। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को पेट्रोल-डीजल का रिजर्व स्टाक रखने का निर्देश दिया।
कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस सीजन में जिले में 48 हजार 856 हेक्टेयर में रबी फसल ली गई है। कलेक्टर ने कहा कि रबी फसल कटाई के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन करायें तथा किसानों को परिवहन व विपणन में कोई दिक्कत न आये यह सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बाजारों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाये। नगर-निगम के अधिकारी ने बताया कि बिलासपुर के विभिन्न सब्जी बाजारों को ग्राउंड में शिफ्ट कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है साथ ही सभी मेडिकल स्टोर, किराना दुकान, बेकरी में एक-एक मीटर की दूरी पर मार्किंग कर दी गई है, जहां खड़े होकर ग्राहक बारी-बारी से सामान ले सकें।
कलेक्टर ने नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी को निर्देश दिया कि कोरोना आपदा प्रबंध के लिए राइस मिलर्स से अन्नदान की अपील करें।
कृषि अधिकारी को उन्होंने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पूरी राशि किसानों के खाते में जमा हो जाये। श्रम विभाग के अधिकारी से कहा कि लॉकडाउन के दौरान असंगठित मजदूरों की आजीविका की समस्या उत्पन्न हो रही है इसको ध्यान में रखते हुए उनके जीवन यापन की कार्ययोजना बनाई जाये। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी से उन्होंने कहा कि सभी वृद्ध, विधवा, परित्यक्ता, निःशक्त हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का भुगतान सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर बी. एस. उइके, बी. सी. साहू तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
