विक्षिप्त महिला को मानसिक चिकित्सालय सेंदरी भेजा गया
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल
बिलासपुर // सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर में एक विक्षिप्त महिला कई दिनों से घूम रही थी। यह महिला सामुदायिक स्वास्थ्य परिसर में रहती थी और अस्पताल में आने वाले मरीजों को पत्थर मारकर परेशान करती थी। वह अस्पताल के अंदर घुस कर भी उत्पात मचाती थी। जिसके चलते कोई भी अप्रिय घटना होने की संभावना थी। महिला के संबंध में ऐसा कहा गया है कि वह राजस्थान के भरतपुर जिले की रहने वाली है। उसके पता के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं है।
इसके संबंध में रतनपुर के नागरिकों ने सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दूरभाष से सूचित किया था। जिसमें संज्ञान लेते हुए बृजेश राय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तत्काल थाना रतनपुर को सूचित कर उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बिलासपुर के समक्ष रिसेप्शन आदेश हेतु प्रबंध कार्यालय के अधिवक्ता एवं पैरालीगल वालिंटियर्स द्वारा पेश किया गया। महिला को राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर में भेजने का आदेश दिया गया। इस आदेश के पालन में महिला को मानसिक चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
