विधायक शैलेष पांडेय ने विधानसभा में अरपा नदी में नाला निर्माण का उठाया मुद्दा… मंत्री ने कहा सरकार गंभीर है, कार्य कर रही है प्राक्कलन तैयार है नाला बनाएंगे…
अवैध प्लाटिंग, तिफरा से अमेरी फाटक वैकल्पिक मार्ग, और व्यापार विहार से सिरगिट्टी तक प्रस्तावित फ्लाईओवर का मुद्दा विधानसभा में उठा…
अरपा नदी में सड़क एवं नाला निर्माण…
बिलासपुर, मार्च, 10/2022
गुरुवार को विधानसभा सत्र में विधायक शैलेष पांडेय ने अरपा नदी विकास के मुद्दे को गंभीरता से उठाया, उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री से पूछा कि अरपा नदी के दोनों और सड़क एवं नाला निर्माण बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है यदि हां तो उक्त सड़क और नाला कुल कितनी लंबाई का बनाया जाएगा इसके आगे की क्या योजना होगी। जवाब में विभागीय मंत्री ने बताया कि इंदिरा सेतु से पचरी रपटा तक और अरपा साडा की स्वीकृत विकास योजना के अनुसार नदी के दोनों किनारों पर 80 फुट चौड़ी फोरलेन सड़क एवं नाला का निर्माण किया जा रहा है। सड़क की लंबाई 03.60 किलोमीटर (दाहिनी ओर 1.8 किलोमीटर एवं बाईं ओर 1.8 किलोमीटर) है। एवं नाला की लंबाई 4.2 किलोमीटर (दाहिनी ओर 2.1 किलोमीटर एवं बाईं ओर 2.1 किलोमीटर) है। इसके आगे ग्राम मंगला से शिवघाट बैराज होते हुए इंदिरा सेतु तथा शनिचरी रपटा से पचरीघाट बैराज तक नाला निर्माण की योजना तैयार की जा रही है। जिसकी कुल लंबाई 9 किलोमीटर (दाहिनी ओर 4.25 किलोमीटर एवं बाईं ओर 4.75 किलोमीटर) है।
बिलासपुर नगर निगम को पिछले 3 वर्षों में आबंटित राशि की जानकारी…
उन्होंने बिलासपुर नगर निगम के संबंध में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डेहरिया से जानना चाहा कि बिलासपुर नगर निगम में 1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2022 तक किन किन मदों पर कितनी राशि आवंटित हुई, राशि का उपयोग किन किन कार्यों में किया गया, स्वीकृत कार्यों में जनप्रतिनिधियों के कितने कार्यों को शामिल किया गया।
सवाल के जवाब में नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया ने बताया कि बिलासपुर नगर निगम को 3 साल में स्वीकृत राशि 47583.679 लाख रुपए में 37474.179 लाख रुपए की राशि जारी कर दी गई है। जिसमें अधोसंरचना मद में 3367. 56 लाख रुपए की स्वीकृति हुई है, एवं 1740.36 लाख रुपए की राशि जारी कर दी गई है। इसके अलावा रा. प्रा. योजना में स्वीकृति 463.87 लाख जारी राशि 192.55 लाख, केंद्र प्रवर्तित 14वां वित्त स्वीकृत राशि 742.499 लाख जारी राशि 742.499 लाख, केंद्र प्रवर्तित 15वां वित्त सुकृत राशि 1842.38 लाख जारी राशि 1842.38 लाख, केंद्र प्रवर्तित प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत राशि 11359.75 लाख, जारी राशि 13529.16 लाख, केंद्र प्रवर्तित मिशन अमृत स्वीकृत राशि 29807.62 लाख, में 19427.23 लाख रुपये जारी हुए हैं।
अधोसंरचना मद में स्वीकृत 357 कार्यों में जनप्रतिनिधियों के 316 कार्यों को शामिल किया गया है। एवं रा.प्र योजना में 7 कार्य, केंद्र प्रवर्तित 14वां वित्त में 13 कार्य, केंद्र प्रवर्तित 15वां वित्त में 20 कार्य, केंद्र प्रवर्तित प्रधानमंत्री आवास योजना 3599 एवं केंद्र प्रवर्तित मिशन अमृत के 32 कार्य स्वीकृत हुए हैं इस प्रकार कुल 4028 कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग…
इसके अलावा विधानसभा में नगर विधायक शैलेष पांडेय ने एक बार फिर बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में 1 अप्रैल 2021 से 31 जनवरी 2022 तक कितनी नई आवासीय कॉलोनियों को अनुमति प्रदान की गई और कितनी आवासीय कॉलोनी में अवैध प्लाटिंग के प्रकरण दर्ज हुए। जवाब में मंत्री शिवकुमार डहरिया ने बताया कि बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में एक अप्रैल 2021 से 31 जनवरी 2022 तक कुल 4 नई आवासीय कालोनियों की अनुमति प्रदान की गई है और 47 अवैध प्लाटिंग के प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
बिलासपुर के तिफरा से अमेरी फाटक तक के वैकल्पिक मार्ग का निर्माण…
बिलासपुर के तिफरा से अमेरी फाटक तक के वैकल्पिक मार्ग का निर्माण के सवाल में लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि इसमें प्रशासकीय स्वीकृति शेष है।
बिलासपुर के व्यापार विहार से सिरगिट्टी तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण…
बिलासपुर के व्यापार विहार से सिरगिट्टी तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण के सवाल पर लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि सी.जी.आर.आई.डी.सी.एल को प्रेषित प्राक्कलन के प्रस्तावित लागत 226 करोड रुपए है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
