श्रमसाधक बनाता है.श्रीमद्भागवत का संदेश.सभापति गौरहा ने कहा..एक और नेक बनने की मिलती है प्रेरणा…
बिलासपुर, मार्च, 30/2022
जिला पंचायत सभापति ने क्षेत्र में तीन अलग जगह आयोजित श्रीमद्भागवत कथा व नवधा रामायण कार्यक्रम में शिरकत की । व्यास पीठ को प्रणाम कर प्रदेश और जिले में अमन चैन का आशीर्वाद मांगा उपस्थित लोगों ने भी अंकित गौरहा का स्वागत किया है। गौरहा ने कहा कथा पुराण से हमें एक और नेक बनने की सीख मिलती है। हमें श्रीमद्भागवत कथा संदेश को अपनाने की जरूरत है। इसके बाद जीवन और संघर्ष सब कुछ सरल हो जाएगा। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने क्षेत्र के तीन अलग अलग जगहों आयोजित श्रीमद्भागवत कथा व नवधा का आनन्द लिया।

निमंंत्रण पर पहुंचे अंकित गौरहा ने अपने समर्थकों के साथ वेद व्यास पीठ से आशीर्वाद मांगा। उन्होने कहा कथा पुराण हमें कर्मयोगी का संदेश देता है। जीवन में कुछ करने के लिए हमें निःस्वार्थ श्रमसाधक बननने की जरूरत है। क्योंकि जिन्दगी को हमने ही पेचीदा बनाया है। श्रीमदभागवत कथा से हमें जिन्दगी को समझने को मौका मिलता है। हमें इस संदेश को जीवन में उतारना होगा। गौरहा ने चांटीडीह स्थित सावित्री सोनी समेत ग्राम पंचायत बसिया के प्रतिष्ठित यादव परिवार में दो अलग अलग स्थानों में आयोजित पुराण कथा का आनन्द लिया।

बसिया में आयोजित दोनों जगह आयोजित भागवत यज्ञ महोत्सव में पंडित शेष भूपतनारायण शुक्ला और पंडित देवचरण का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होने सभी के जीवन में सुख समृद्धि की कामना की। अलग अलग जगह आयोजित भागवत कार्यक्रम के दौरान अंकित गौरहा समेत गौरीशंकर यादव ,कमल यादव ,चमन यादव ,राजा यादव ,विनोद कौशिक,विजय कौशिक,राजेश्वर यादव समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे। अंकित गौरहा ने विशेष निमंत्रण पर ग्राम पंचायत कोरमी में आयोजित अखण्ड नवधा रामायण में भी शिरकत किया।

Author Profile
Latest entries
अपराध11/11/2026टिकरापारा से कोरमी तक अवैध शराब का कारोबार, कोतवाली-सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई.. बीयर से लेकर व्हिस्की तक बरामद, 34 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त…
बिलासपुर11/11/2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
