बिलासपुर // रेंज आईजी और एसपी के निर्देश पर एसडीओपी रश्मित कौर चावला और थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने छापामार कार्यवाही कर 1 करोड़ रुपए का गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है।। जिस व्यक्ति से यह एक करोड़ का गांजा बरामद किया गया है उसका नाम हरीश साहू पिता संतराम साहू (उम्र 42 वर्ष) बताया जा रहा है। यह व्यक्ति बिलासपुर के मोपका का रहने वाला है। जिस कार में गांजा तस्करी की जा रही थी उसमें स्काई हॉस्पिटल इमरजेंसी कोविड 19 ड्यूटी लिखा था ।

आपको बतादें की यह व्यक्ति बिलासपुर के मोपका का रहने वाला है। एक करोड रुपए का गांजा बरामद होने के बाद इसे पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। और फिलहाल पुलिस इस बाबत गिरफ्तार व्यक्ति हरीश साहू से पूछताछ कर रही है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आरोपी हरीश साहू ने तखतपुर के पास खपरी में भवानी राइस मिल के सामने एक मकान भी खरीद कर रखा है। और यहीं से वह यहां सारा गोरखधंधा संचालित किया करता था। यह मकान उसी के नाम पर दर्ज है। जिस कर से ( सीजी 11एम 1778 ) गांजा बरामद किया गया है उस गाड़ी के सामने स्काई हॉस्पिटल इमरजेंसी सर्विस कोविड-19 लिखा हुआ पर्चा चिपका हुआ है।
अधिकारियों से सूचना मिलने के बाद आरोपी को कल देवरी खमरिया के पास से ही उठा दिया था और जब उसे कड़ाई के साथ पूछताछ की तब उसने खंडहर नुमा खुद के मकान के पास ले गया जहां लगभग एक करोड़ का गांजा रखा हुआ था पुलिस लिखा पढ़ी कर आगे की कार्रवाई कर रही है, एसडीओपी रश्मीत कौर चावला और थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और यह गांजा कहां से लाता था और कहां का पता था इसकी भी जानकारी ली जा रही है।

गांजा का एक बड़ा रैकेट कर रहा काम…
इतनी बड़ी मात्रा में बिलासपुर जिले के तखतपुर में गांजा बरामद होने का मतलब यह है कि इस पूरे जिले में गांजा तस्करों का कोई बहुत बड़ा रैकेट काम कर रहा है। जो गांजे पर लगी पाबंदी के बावजूद बिलासपुर जिले के गांव गांव में बेरोकटोक गांजे की तस्करी कर रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
