बिलासपुर // छत्तीसगढ़ में हाईकोर्ट ने कोरोना महामारी की देखते हुए 30 नवम्बर को खत्म चुकी कैदियों की पैरोल को अगले 15 दिनों के लिए बढा दी है। पिछले आदेश अनुसार पैरोल अवधि 30 नवंबर को खत्म हो चुकी थी। जिसके बाद जेल प्रबंधन द्वारा कैदियों को वापस जेल बुलाने प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसी बीच प्रदेश के कुछ जेलों में बड़ी संख्या में फिर से कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर हाईकोर्ट ने पैरोल की अवधि को आगे बढ़ा दी है।
जानकारी हो कि जेल में क्षमता से कैदियों के होने से सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाइडलाइन का पालन हो पाना मुश्किल है ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका को लेकर एक विधि छात्र ने हाईकोर्ट को पत्र लिखा था। हाईकोर्ट ने इसे जनहित याचिका मानते हुए स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू कर दी, इसके बाद यह भी पता चला कि जेलों में अभी भी लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे है। संक्रमण फैलने की आशंका पर कोर्ट ने जमानत व पैरोल अवधि को बढ़ा दी है। बतादें की 23 अप्रैल को सुनवाई बाद कोर्ट ने आदेश दिया था कि जिनकी सजा अवधि 5 साल से कम है, अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाए और पैरोल अवधि भी 31 मई तक बढ़ा दी गयी थी इसके बाद कोर्ट ने इस अवधि को 30 जून, 31 जुलाई, 31 अगस्त, 30 सितंबर व अक्टूबर तक बढ़ाया था
कैदियों के परिजनों ने राज्यपाल से लगाई थी गुहार…
प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बढ़ते मामलों और कैदियों की पैरोल खत्म होने के बाद से उनके परिजनों ने प्रदेश के राज्यपाल को पत्र लिख उनसे गुहार लगाई थी, की अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी 2 माह के लिए पैरोल की अवधि बढ़ाई जाए। क्योंकि प्रदेश में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में जेल के अंदर उनकी जान को खतरा हों सकता है क्योंकि जेल में क्षमता से अधिक कैदी है ऐसे में कोरोना गाइडलाइन का पालन कैसे हो पायेगा।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
