बिलासपुर // कोरोना महामारी के कारण प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेज पिछले 10 माह से बंद थे। कोरोना की रफ्तार कम होते ही शैक्षणिक संस्थाओं के पट कुछ जरूरी दिशा निर्देशों के साथ सोमवार से खुल गए और पहले ही दिन आज नगर विधायक और माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सदस्य शैलेश पाण्डेय ने करोना काल के बाद पहली बार स्कूल खोलने के सरकार के निर्णय के बाद शहर के स्कूलों का निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया।
जानकारी हो कि कोरोना महामारी से बचाव के कारण पिछले 10 महीनों से प्रदेश के सभी स्कूल बंद थे जो मंत्रिपरिषद की बैठक में स्कूल खोलने के फैसले के बाद आज 15 फरवरी को पहली बार स्कूल खुले हैं। जिसमें बच्चो की सुरक्षा सर्वोपरि है इसलिये आज नगर विधायक शैलेश पांडेय स्कूल गये और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विधायक द्वारा बिलासपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल, शासकीय मल्टीपर्पस और महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल का निरिक्षण किया। जिसमे नगर विधायक के साथ संदीप चोप्डे, दसराथि, अनुभव बाजपेई और तीनो स्कूल के प्राचार्य जसपाल, गौरहा और रोलिन सतूर और शिक्षक गण उपस्तिथ थे। शासन के निर्देशो के अनुसार शालाओं की तैयारी का जायजा किया गया
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
