बिलासपुर में जल जीवन मिशन के लिए पीएचई को 107.88 करोड…
विधायक शैलेष पांडेय के सवाल पर पीएचई मंत्री ने दी सदन को जानकारी…
बिलासपुर, मार्च, 15/2023
बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान बिलासपुर के जल जीवन मिशन का मुद्दा उठाया। बिलासपुर नगर विधायक शैलेष पांडेय ने पीएचई मंत्री गुर रूद्र कुमार से पूछा कि बीते 2 वर्षों में जल जीवन मिशन द्वारा बिलासपुर जिले को कितनी राशि आवंटित की गई थी..? कितनी कितनी राशि का टेंडर किस किस संस्था को दिया गया है..? और अभी तक कितने कार्य पूर्ण हो चुके हैं..?
विधायक शैलेष पांडेय द्वारा पूछे गए सवाल पर पीएचई मंत्री रूद्र कुमार गुरु ने सदन को बताया कि पिछले 2 वर्षों में जल जीवन मिशन द्वारा बिलासपुर जिले को 107.88 करोड़ रुपए राशि की जारी की गई थी। अभी 28 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 484 अपूर्ण है एवं 21 का प्रारंभ है।
विधायक ने आगे कहा कि जल जीवन मिशन योजना महत्वपूर्ण योजना है। राज्य सरकार इसे गंभीरता से कर रही है लेकिन शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण होने से जनता को लाभ मिलेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized08/05/2026नहर किनारे दिखा भालू, पचपेड़ी में दहशत,, पहली बार रिहायशी इलाके तक पहुंचा जंगली भालू, वन विभाग अलर्ट..
Uncategorized07/05/2026भाजपा ने मंडल संगठन प्रभारियों की सूची जारी की, बिलासपुर दक्षिण से मनीष अग्रवाल बने सहप्रभारी…
छत्तीसगढ़07/05/2026एफएसएल रिपोर्ट से लेकर टीआई परेड तक सवालों में,, नक्सली हमला ताड़मेटला केस में आरोपी बरी…76 जवान हुए थे शहीद…
बिलासपुर07/05/202610 मिनट के तूफान ने खोली सिस्टम की पोल: डबल इंजन सरकार में भी बिलासपुर अंधेरे में : शैलेश पांडे
