• Sat. Jul 4th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

3 महीने पहले हुई चोरी के मामले में 2 आरोपी सहित 4 खरीददार चढ़े पुलिस के हत्थे….

बिलासपुर // सरकंडा थाना अंतर्गत चंद्रकांता कालोनी में रहने वाले अमित पाटले के घर से अक्टूबर माह में करीब 7 लाख रुपए की हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपी सहित चार खरीददारों को गिरफ्तार किया है, वही चोरी का एक आरोपी लाला कुमार अभी भी फरार है, पुलिस ने चोरी गए जेवर भी चोरों से बरामद कर लिया है ।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आकाश नगर सरकंडा निवासी चांदनी भारद्वाज ने 1 नवम्बर को सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर में मरम्मत का कार्य होने के चलते वो अपने भाई अमित पाटले के घर चंद्रकांत कालोनी में रहने चले गए थे जिसके बाद वो अपने पैतृक घर चले गए थे वापस आने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला जिसके बाद अंदर देखने पर घर की अलमारी से नगदी समेत सोने चाँदी के जेवर गायब थे। रिपोर्ट के बाद मामले की जांच कर रही पुलिस ने चिंगराजपारा के आदतन बदमाश गोलू वर्मा और सतीश वर्मा को पूछताछ के लिए पकड़ कर लाया गया कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी करने की बात मानी और बताया की चोरी करने से पहले वो कालोनी की रेकी की थी घर मे ताला लगा देख चोरी की योजना बनाई फिर दोनों ने अपने एक और साथी को चोरी की योजना में शामिल कर रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया । आरोपी गोलू वर्मा पहले भी चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है

खरीददार भी हुए गिरफ्तार …

चोरी किये माल को आरोपियों ने मोहल्ले की ही छैलूबाई के माध्यम से सोनार हीरा सोनी, राजू सोनी और लक्ष्मीनारायण पटेल को बेचने की बात कही जिसके बाद पुलिस ने चारों खरीददारों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से चोरी हुए सोने के बिस्किट, हीरे की अंगूठी,चैन सहित और भी माल बरामद किया है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
सहकारिता का महाकुंभ बिलासपुर में : 5 साल की उपलब्धियों के साथ किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण.. कार्यक्रम में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed