चेकिंग के दौरान कार में मिले 8 लाख रुपए… पुलिस ने किए जप्त…
बिलासपुर, अक्टूबर, 16/2023
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने है प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। जिले में भी पुलिस ने अलग अलग जगह पर चेकिंग प्वाइंट बना कर बाहर से आने जाने वाली गाड़ियों पर नजर बनाए हुए है। सभी गाड़ियों की तलाशी भी ली जा रही है। इसके पहले चेकिंग के दौरान साड़ी, नगद रकम, सोने चांदी के जेवर, शराब पकड़ी जा चुकी है। आज भी सरकंडा में चेकिंग के दौरान एक कार में 8 लाख नगद रकम बरामद हुई है। रकम कहा से आई किसकी है इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दे पाने पर जप्त किया गया है।

आपको बता दे कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर थाना सरकंडा क्षेत्र के सीपत रोड मे आकस्मिक चेकिंग पॉइंट लगाया गया था थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सीपथ रोड बेहतराई चौक में चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन से 08 लाख रुपये नगद मिला है रकम के संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर 08 लाख रुपये को विधिवत जप्त किया गया है थाना सरकंडा क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
