तंबाकू खाने और धूम्रपान करने वालों का काटा गया चालान
बिलासपुर // जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिये तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की इस कड़ी में सोमवार को शहर के बड़े चौक-चौराहों पर जागरूकता कार्यक्रम और चालानी कार्यवाही की गई। प्रदेश में पहली बार इस तरह की कार्यवाही शुरू की गई है।
चालानी कार्यवाही सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक की गई। जिसमें शहर के 10 बड़े चौक, सीएमडी चौक, गुरूनानक चौक, गांधी चौक, सीपत चौक, अग्रसेन चौक, मानसरोवर चौक, व्यापार विहार चौक, नेहरू चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग चौक और मंगला चौक में कार्यवाही की गयीं।

एनसीसी के कैडेट्स, खाद्य निरीक्षक, औषधि निरीक्षक और यातायात निरीक्षकों द्वारा कोटपा अधिनियम 2003 के धारा 4 अंतर्गत सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान व तंबाकू का इस्तेमाल करने वालों पर चालानी कार्यवाही की गई। लोगों को बताया गया कि सार्वजनिक स्थल पर तंबाकू उत्पाद का सेवन करना अपराध है। साथ ही लोगों को इसके सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूक किया गया। चालानी कार्यवाही में 48 चालान कर जुर्माने की राशि 9500 रूपये वसूले गये।
कलेक्टर डॉ. अलंग के निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंशिका पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न शासकीय विभाग, एनसीसी कैडेट्स और स्कूल, कालेज के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
