नशे के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही… गांजा और नशील टेबलेट के साथ 2 गिरफ्तार…
बिलासपुर, फरवरी, 12/2022
बिलासपुर जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के द्वारा पूर्व में मीटिंग लेकर नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।इसी तारतम्य सिविल लाइन पुलिस के द्वारा दो अलग-अलग मामलों में एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई है। सिविल लाइन पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर मगरपारा चौक के पास से एक युवक लखन कुर्रे को मोटरसाइकिल में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करते पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 3 किलो गांजा कीमती 15 हजार रुपए एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया गया।आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई। इसी तरह सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा एक अन्य मामले में मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को रिंग रोड नंबर 2 के पास से बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से नशिली टेबलेट और कोडीन युक्त सिरफ जब्त किया गया।

इसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपए से अधिक है। आरोपी की पहचान आकाश राव के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। अवैध नशे के विरुद्ध सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
