सीएम सिक्युरिटी में लगी रही पुलिस और शहर में हो गई चाकूबाजी की घटना… एक नाबालिग की मौत… पुलिस आरोपियों की तलाश में…
बिलासपुर, फरवरी, 25/2022
शुक्रवार को शहर में मुख्यमंत्री भूपेश भूपेश बघेल का लोकार्पण कार्यक्रम था इस बीच पुलिस सीएम सिक्यूरिटी में लगी रही। इस दौरान सिविल लाइन थाने के तालापारा क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मर्डर की सूचना मिलने पर शहर में हड़कम मच गया है।
जानकारी मिली है कि शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के समता कॉलोनी गार्डन में कुछ युवकों ने दो नाबालिक युवकों के साथ मारपीट की इस दौरान उन दोनो पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया गया जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
सीएम के रायपुर वापस जाते ही बिलासपुर एसएससी पारुल माथुर तत्काल सिविल लाइन थाना पहुँच गयी है साथ ही पुलिस बल को सिविल लाइन थाने बुलाया गया है आरोपियों को पकड़ने तत्काल पुलिस टीम को तालापारा इलाके में भेजा गया और आरोपियों की धरपकड़ जारी है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/10/2026सरकारी जमीन… 25 फीट से ज्यादा गहरी अवैध खुदाई… और अब उसी जमीन पर ईंट भट्ठा ? आखिर खजुरी नवागांव में चल क्या रहा ? गांव के खसरा 823/1 पर उठे बड़े सवाल..
प्रशासन02/10/2026अवैध रेत परिवहन पर चला कानून का डंडा, आरोपी को 1 साल की सजा और ₹25 हजार जुर्माना.. खनिज विभाग की विशेष मुहिम में 66 मामलों में FIR, खैरा डंगनिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रेत परिवहन करते पकड़े गए थे आरोपी..
Uncategorized01/10/2026मल्हार के शासकीय स्कूल में अनियमितताओं और फीस के नाम अवैध वसूली पर भड़की छात्राएं, शिकायत ले कर पहुंची कलेक्ट्रेट…
अपराध28/09/2026पद और पार्टी ज्वाइनिंग के नाम पर लाखों का खेल ! 82.63 लाख की ठगी में निखत परवीन शाबरी गिरफ्तार…
